फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl in hotel room with other religion youth

होटल के कमरे में दूसरे समुदाय के युवक संग थी किशोरी, दरवाजा खुला तो उन पर टूट पड़ी गुस्साई भीड़

Wed, 01 Aug 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Wed, 01 Aug 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
girl in hotel room with other religion youth
police - फोटो : amar ujala

होटल में नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़े जाने के विरोध में मंगलवार को चमियाला बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहा, जबकि घनसाली बाजार खुला रहा। एक समुदाय विशेष की दुकानें बंद रही। बीते दिन घनसाली बाजार की दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिस होटल में युवक व नाबालिग पकड़े गए उसे पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस ने होटल के दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। 

विज्ञापन


बीते दिन घनसाली के एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय का युवक पकड़े जाने के बाद बवाल मच गया था। आक्रोशित भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया था। बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला था। मंगलवार को समुदाय विशेष की दुकानों को छोड़कर घनसाली बाजार खुला रहा। बाजार में रोजमर्रा की तरह गतिविधियों चलती रही। घटना के विरोध में सुबह 10-11 बजे तक चमियाला बाजार एक घंटे तक सांकेतिक रूप से बंद रहा। बालगंगा के तहसीलदार मोहन लाल आर्य के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन होना जरूरी है।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों को अपना घर किराए पर देने की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि होटल को सील कर दिया है। नाबालिग लड़की व युवक को होटल में किस आधार पर कमरा दिया गया इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए होटल के  सभी दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष नत्थ सिंह रमोला, राम कुमार कठैत, हितराम ममगांई, बीना नेगी, गैणा सिंह, प्रताप सिंह, शैलेंद्र रतूड़ी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं : एसएसपी
एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने तहसील सभागार में घनसाली के व्यापारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। समुदाय विशेष के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वह अपने प्रतिष्ठान कभी भी खोल सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि बीते दिन अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष पारेश्वर प्रसाद बड़ोनी, चंद्र किशोर मैठाणी, विनोद रावत, परमवीर पंवार, खुशहाल सिंह रावत, अंबिका कंसवाल, विजय कुमांई आदि उपस्थित रहे।

 

girl in hotel room with other religion youth
police
घनसाली में यहां एक होटल के कमरे में किशोरी के साथ एक समुदाय विशेष के युवक के पकड़े जाने पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में फिलहाल शांति बनी है। इस मामले में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी।आरोपी और युवती का मेडिकल जिला अस्पताल बौराड़ी में होगा। बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

वहीं चमियाला व्यापारियों ने सांकेतिक मार्केट बंद कर बैठक की। इस दौरान कहा गया कि दूसरे समुदाय के लोगों को मकान और दुकान किराए पर देने वाले मकान मालिक की जवाबदेही होगी। मंगलवार की सुबह एक घंटे मार्केट बंद रहा। घनसाली एसएसपी ने व्यापारियों व स्थानिय लोगों के साथ तहसील में बैठेक की और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा।

सोमवार को जब ये मामला सामने अाया तो लोगों ने युवक को सड़क पर लाकर उसकी जमकर पिटाई की और उसके गले में जूतों की माला पहनाकर बाजार में जुलूस निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक को भीड़ की चंगुल से बचाकर हिरासत में लिया। वहीं आक्रोशित भीड़ ने एक समुदाय विशेष के लोगों की दर्जनभर दुकानों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। व्यापारियों ने बाजार बंद कर घटना का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी फटकारी।

 

girl in hotel room with other religion youth
police

सोमवार अपराह्न को एक समुदाय विशेष का युवक स्थानीय नाबालिग के साथ होटल के एक कमरे में पकड़ा गया। लोगों को इसकी भनक लगते हुए वे होटल के कमरे में गए और युवक को पकड़ कर सड़क पर ले आए और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने उसके गले में जूतों की माला पहनाकर पूरे बाजार में जुलूस निकाला। आक्रोशित भीड़ ने युवक के हेयर ड्रेसर की दुकान को तोड़ने के साथ ही एक समुदाय विशेष की एक दर्जन दुकानों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ किया।

दुकानों के अंदर भरा सामान सड़क पर फेंक डाला। घटना के विरोध में अन्य व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद किए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी फटकारी। इस दौरान पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत तत्काल मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस आरोपी युवक व किशोरी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

आरोपी युवक पिछले चार-पांच साल से घनसाली में हेयर ड्रेसर का काम करता है। काफी देर बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च किया। प्रदर्शनकारियों में साहब सिंह कुमांई, व्यापार सभा अध्यक्ष पारेश्वर बड़ोनी, अंबिका कंस्वाल, अनिल चौहान, विनोद बड़ोनी, विनोद रावत, खुशहाल सिंह रावत आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed