फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangotri National Park: नेलांग घाटी में चहलकदमी करते दिखा हिम तेंदुआ, BRO के मेजर ने कैमरे में कैद की तस्वीरें

Fri, 17 Mar 2023 10:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Gangotri National Park: Snow leopard seen in Nelong Valley  Major of BRO captured pictures in camera
नेलांग घाटी में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गंगोत्री नेशनल पार्क की नेलांग घाटी में शीतकाल में हिम तेंदुए की चहलकदमी कैमरे में कैद हुई है। घाटी में स्थित पागलनाले के पास बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मेजर ने हिम तेंदुए की फोटो ली है।

Gangotri National Park: पैदा हुआ नया खतरा, संरक्षित वन्य जीवों को हिंसक होकर अपना शिकार बना रहे कुत्ते

गंगोत्री नेशनल पार्क में करीब 35 से ज्यादा हिम तेंदुए होने का अनुमान है। समय-समय पर कैमरे में कैद होने वाले हिम तेंदुओं से भी इस बात का प्रमाण मिला है। इस साल पहली बार फरवरी अंत में बीआरओ के मेजर बीनू वीएस ने घाटी में ही पागलनाले के पास बर्फबारी में चहलकदमी करते हिम तेंदुओं को अपने कैमरे में कैद किया है।

Gangotri National Park: Snow leopard seen in Nelong Valley  Major of BRO captured pictures in camera
नेलांग घाटी में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

यहां वन्यजीव संस्थान ने नेलांग घाटी में नेलांग व जादूंग क्षेत्र में जहां 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं वहीं गंगोत्री नशनल पार्क प्रशासन ने भी नेलांग घाटी सहित केदारताल, गोमुख ट्रैक, भैंरोघाटी आदि क्षेत्रों में 40 ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

Gangotri National Park: Snow leopard seen in Nelong Valley  Major of BRO captured pictures in camera
नेलांग घाटी में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुल जाएंगे। इसके बाद इन कैमरों को निकाला जाएगा जिससे शीतकाल में हिम तेंदुओं की गतिविधियों का पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri National Park: Snow leopard seen in Nelong Valley  Major of BRO captured pictures in camera
गंगोत्री नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए के साथ पार्क क्षेत्र में नीली भेड़, काला भालू, भूरा भालू, लाल लोमड़ी, हिमालयन मोनाल, हिमालयन थार, कस्तूरी मृग और अरगली भेड़ आदि भी पाए जाते हैं।

विज्ञापन
Gangotri National Park: Snow leopard seen in Nelong Valley  Major of BRO captured pictures in camera
नेलांग घाटी में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के मेजर बीनू वीएस ने अपने कैमरे में हिम तेंदुए की गतिविधि कैद की है। यह दर्शाता है कि पार्क क्षेत्र हिम तेंदुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रैप कैमरे निकाले जाने के बाद शीतकाल में हिम तेंदुओं सहित अन्य वन्यजीवों की गतिविधि पता चलने की उम्मीद है।
- आरएन पांडेय, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed