फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Apr 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उत्तरकाशी/बड़कोट
ब्यूरो/अमर उजाला,उत्तरकाशी/बड़कोट Updated Fri, 28 Apr 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
Gangotri and yamunotri door open for pilgrims
gangotri dhaam - फोटो : amarujala

उत्तराखंड के प्रथम दो तीर्थ गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर शुक्रवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सैकड़ों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने। राज्य के दो अन्य प्रमुख धामों श्री केदारनाथ के कपाट तीन मई और बदरीनाथ के पट छह मई को खुलेंगे। 

Gangotri and yamunotri door open for pilgrims
yamunotri dhaam - फोटो : amarujala

मां यमुना जी की भोगमूर्ति डोली यात्रा शीतकालीन प्रवास खरसाली से प्रात: 9 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। यमुना जी के भाई शनि महाराज की डोली भी यमुनोत्री तक गई। तय मुहूर्त में 12 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

Gangotri and yamunotri door open for pilgrims
- फोटो : amarujala

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल ने बताया कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कुछ विलंब से पहुंचने के कारण मां यमुना की अभिषेक आरती 12 बजकर 25 मिनट पर संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangotri and yamunotri door open for pilgrims
gangotri dhaam - फोटो : amarujala

उधर, मुखबा से मां गंगा जी की डोली बृहस्पतिवार को रवाना होकर रात में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में पहुंची थी, जहां से डोली यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर गंगोत्रीधाम पहुंची। यहां विशेष पूजा-अर्चना गंगा सहस्त्रनाम पाठ के साथ तय मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए।

विज्ञापन
Gangotri and yamunotri door open for pilgrims
ramesh pokheriyal nishank and others - फोटो : amarujala

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, डीएम उत्तरकाशी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसपी ददन पाल, बीआरटीएफ 36 के कमांडर एससी लूनिया आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed