गंगा दशहरा निर्जला एकादशी के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार यह 22 जून यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं गंगा दशहरे के मौके पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान पुण्य किया। गंगा घाटों पर श्राद्ध तर्पण संपन्न कराए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बरते हुए है। शुक्रवार की सुबह यहां गंगा घाट हर हर गंगे के जयघोष से गूंजते रहे। दिन के चढ़ने के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती गई।
गंगा दशहरा 2018: आज स्नान के बाद करेंगे ऐसा तो मिलेगी 10 पापों से मुक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन