फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: दुर्लभ संयोग में आज घरों और पंडालों में विराजेंगे बप्पा, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Wed, 31 Aug 2022 06:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Aug 2022 06:10 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Rare coincidence of Ganpati sthapana Know puja shubh muhurath
ganesha

विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश आज शुभ मुहूर्त में पंडालों और घरों में विराजेंगे। गणेश चतुर्थी पर हर गली और नुक्कड़ पर मंगलमूर्ति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गजानन को उनके पसंदीदा मोदक का भोग लगाया जाएगा। बुधवार से शुरू हुए आयोजन दस दिन तक चलेंगे। 



Haridwar: उत्सवों के दौरान गंगा समेत किसी भी नदी में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, ये है नई व्यवस्था

ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी यानी 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि श्री गणेश को प्रथम पूजनीय देव माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर रात में चंद्रदेव के दर्शन नहीं करना चाहिए। 30 अगस्त की शाम 3.33 बजे से शुरू होने वाली चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को शाम 3.22 बजे समाप्त होगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। 

Ganesh Chaturthi 2022: Rare coincidence of Ganpati sthapana Know puja shubh muhurath
ganesha - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दिन में हुआ था। उस दिन बुधवार था। इस साल भी कुछ ऐसा ही संयोग बन रहा है। 31 अगस्त से नौ सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2022: Rare coincidence of Ganpati sthapana Know puja shubh muhurath
ganesha - फोटो : अमर उजाला

पंडित विनोद झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्ष से गणपति उत्सवों के पंडाल सूने रहे, लेकिन इस बार भक्तों में उल्लास देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चकराता रोड से लेकर सभी बाजारों में गणपति की मूर्तियों का बाजार लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Rare coincidence of Ganpati sthapana Know puja shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

बाजार में श्रीगणेश की मूर्तियों की सुंदर दुकानें सजी हैं। चकराता रोड, राजपुर रोड, पलटन बाजार, धर्मपुर समेत शहरभर के छोटे-बड़े बाजारों में घरों में स्थापित करने वालीं छोटी मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: Rare coincidence of Ganpati sthapana Know puja shubh muhurath
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापना के लिए बड़ी मूर्तियां बाहर से मंगाई जा रही हैं। इसके साथ ही श्रीगणेश का सिंहासन, वस्त्र और सजावटी सामान भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। मंगलवार को मूर्ति और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed