फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुपवाड़ा में शहीद उत्तराखंड के लाल को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Mar 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 31 Mar 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
  Funeral of Shaheed Bhopal Singh

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद लांस नायक भूपाल सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की सुबह घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अपने जिगर के टुकड़े का चेहरा देखते ही पिता को चक्कर आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 

  Funeral of Shaheed Bhopal Singh

इधर, रानीबाग में सैनिकों की टोली ने गमगीन माहौल में अपने साथी को अंतिम सलामी दी। कुपवाड़ा से सूबेदार मेजर रंजीत कुमार शहीद लांस नायक भूपाल सिंह का पार्थिव शरीर लेकर बुधवार देर रात हल्द्वानी की सेना छावनी में पहुंच गए थे। 

  Funeral of Shaheed Bhopal Singh

सुबह होने पर सैनिक शव लेकर गुनीपुर जिवानंद गांव स्थित शहीद के घर पहुंचे तो माता-पिता बेटे का चेहरा देखते ही बदहवाश हो गए। कुपवाड़ा के सैनिकों ने परिजनों को बताया कि भूपाल को सिर के पीछे गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  Funeral of Shaheed Bhopal Singh

बहनों का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पिता की हालत खराब होने पर उनको एंबुलेंस से समीप के अस्पताल भेज दिया गया। काफी देर बाद उनकी हालत में सुधार हो सका। गांव के लोग शवयात्रा लेकर रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंचे। 

विज्ञापन
  Funeral of Shaheed Bhopal Singh

गौला नदी के किनारे स्थानीय फौज के कैप्टन वैभव के नेतृत्व में आए 26 जवानों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। ताऊ राजेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। घाट पर लोगों का कहना था कि इकलौते बेटे के मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार को भी भूपाल के पिता केशर सिंह को हार्ट अटैक पड़ गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed