{"_id":"5e207d7d8ebc3e4b563bec0f","slug":"fresh-snowfall-in-auli-and-uttarakhand-hilly-area-tourist-enjoy-see-visuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फ से फिर सराबोर हुई देवभूमि की वादियां, औली में पर्यटक ऐसे उठा रहे बर्फबारी का लुत्फ, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से फिर सराबोर हुई देवभूमि की वादियां, औली में पर्यटक ऐसे उठा रहे बर्फबारी का लुत्फ, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को उत्तराखंड में दिनभर मौसम खराब रहा और दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी के बीच भी पर्यटक बड़ी तादात में औली का रुख कर रहे हैं।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई जो देर शाम तक चलती रही। निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों ने जोशीमठ-औली मोटर मार्ग से औली पहुंच कर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
औली मार्ग पर कई जगह पाला जमा होने से मार्ग जोखिम भरा बना है। वहीं कुछ पर्यटक रोपवे से औली पहुंचे। यहां पहुंचे कई पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब सेल्फी ली। वहीं, बर्फ से लकदक स्लोप पर स्कीइंग का भी खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप सात से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली है। इसके लिहाज से यहां इस समय पर बर्फबारी होना काफी मुफीद है। ऐसे में वहां आने वाले पर्यटक इस समय भी स्कीइंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन, विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर, दिल्ली स्की एसोसिएशन, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन महाराष्ट्र, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन बिहार, स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन कर्नाटक और एसएससीबी की टीम शामिल होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।