यमुनोत्री से केदारनाथ जा रहा एक वाहन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चार श्रद्वालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
केदारनाथ जा रहे यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, दर्दनाक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को सुबह यात्रियों को लेकर टैंपो ट्रेवलर यमुनोत्री से केदारनाथ जा रहा रहा था। एलकेसी मोटर
मार्ग पर चंगोरा बंद के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया।
हादसा दोपहर साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले यात्री मुंबई के बताए जा रहे हैं।
वाहन में 15 लोग सवार बताए जा रहे थे। मरने वालों की संख्या 4 है, जबकि 2 गंभीर रुप से घायल बताए गए हैं। 6
सामान्य रुप से घायल हैं। घायलों को बेलेस्वर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उधर, जिला और पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। न ही 108 सेवा मौके पर पहुंच पाई।
जिससे ग्रामीण गुस्से में आ गए। प्रशासन और पुलिस टीम का इंतजार करने के बजाय ग्रामीणों ने खुद ही घायलों का रेस्क्यू किया।