पीएम मोदी की इस योजना का फायदा उठाने के लिए खबर पढ़ें और जल्दी से अप्लाई करें...
आपके पास भी है ये वाला सर्टिफिकेट, तो अब मिलेगा इसका असली फायदा, जानिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के बाद उज्ज्वला प्लस योजना लांच की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को कनेक्शन सहित मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को शहर की गैस एजेंसियों पर कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस पर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।
यदि गैस रिफिल कराने के साथ कनेक्शन लेना है तो इसके लिए 667 रुपये देने होंगे। योजना के तहत आवेदन करने वाले को कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र लेकर एजेंसी पहुंचना होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को मुफ्त कनेक्शन जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले उज्जवला योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा मिली थी।
परिवार के किसी भी सदस्य के पास हो सर्टिफिकेट
योजना का लाभ लेने के लिए केवल आवेदनकर्ता का ही सर्टिफिकेट जमा कराने की जरूरत नहीं है। परिवार में किसी भी सदस्य का कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र हो तो उसे भी जमा कराया जा सकता है। क्योंकि कनेक्शन से पूर्व केवल यह पुष्टि करनी है कि आवेदनकर्ता एससी-एसटी या ओबीसी जाति से संबंधित है।