जो एटीएम आप अपनी पॉकेट में रखते हैं क्या उसके बारे में ये अनोखी बात जानते हैं आप। यहां जानिए...
इस एटीएम कार्ड में दुर्घटना बीमा का लाभ छिपा होता है। यह बीमा, बैंकों की ओर से दिया जाता है। बीमा की जागरूकता को लेकर बैंक अक्सर किनारा करते हैं। किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक का एटीएम आपके पास है तो आपका उस बैंक में अपने आप ही दुर्घटना बीमा हो गया है। यह बीमा 25,000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का होता है।
इस योजना को शुरू हुई कई साल हो गए हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है, क्योंकि बैंक कभी खुद ये जानकारी ग्राहकों को नहीं देते हैं। स्कीम के मुताबिक आंशिक विकलांगता से लेकर मौत होने तक अलग-अलग तरह के मुआवजे का प्रावधान है।
खास बात यह है कि एटीएम धारक को इसके लिए अलग से कोई पैसा भी जमा नहीं करना होता है। एटीएम कार्ड अगर आपके पास है तो स्वत: ही आपको इसका लाभ मिल जाएगा। अगर किसी भी एटीएम कार्ड धारक की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बैंक की ओर से मुआवजा राशि दी जाती है।
किस कार्ड पर कितना पैसा
छात्रों के लिए मित्र कार्ड पर 25,000 रुपये, मास्टर कार्ड धारक या किसान डेबिड कार्ड धारक को 50,000 रुपये, प्लेटिनम/गोल्ड कार्ड/रक्षक क्लासिक के लिए दो लाख रुपये और रक्षक प्लेटिनम कार्ड के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलता है।