फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Folk festival Phooldei festival starts in Uttarakhand today children excited CM Dhami wishes Phooldei and Holi

Uttarakhand: लोकपर्व फुलदेई का त्योहार भी आज से, बच्चों में उत्साह, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

Fri, 14 Mar 2025 10:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य होली और फूल देई दोनों एक साथ मना रहा है। जब सर्दियां खत्म होती हैं और बर्फ पिघलती है, तो यह अच्छे मौसम की शुरुआत का संकेत है। मैं इस शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
Folk festival Phooldei festival starts in Uttarakhand today children excited CM Dhami wishes Phooldei and Holi
सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक और बच्चों का पसंदीदा त्योहार फूलदेई पर्व आज से मनाया जाएगा। होली के साथ फूलदेई त्योहार होने के बावजूद बच्चों में इसे लेकर खासा उत्साह है। बच्चों ने फूलदेई को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकानाएं दीं।

विज्ञापन

उत्तराखंड में मनाया जाने वाला फूलदेई त्योहार चैत्र संक्रांति पर मनाया जाता है। इसमें बच्चे फ्योली, बुरांस, पंय्या, आडू के साथ ही विभिन्न तरह के फूल कंडी (टोकरी) पर चुनते हैं। जिसके बाद घोघा माई के गीत गाते हुए फूलों को घरों की देहरी पर डालते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह पर दस दिन तो कुछ जगह पर एक सप्ताह तक फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चों को लोग उपहार देते हैं। कुछ जगह पर बच्चों ने बृहस्पतिवार को ही फूल चुनकर रख लिए, ताकि सुबह समय पर फूल डाले जा सकें। देवर खडोरा गांव के पंड़ित लक्ष्मी प्रसाद भट्ट और जैसाल गांव के पंडित सोनू जैसाली ने बताया कि शुक्रवार को चैत्र संक्रांति पर फूलदेई त्योहार मनाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed