आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वस्थ्य भारत बनाने की अपील के साथ इंडिया फ्रीडम रन दो का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में रिंकू सिंह और महिला वर्ग में माधवी सैनी अव्वल रहे। पुराना पंचायत घर मिलन केंद्र से 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग की दौड़ हुई। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि मुख्य अतिथि दर्शन सिंह बाजवा (92 वर्ष) ने झंडा दिखाकर एथलीटों को रवाना किया। दौड़ का आयोजन पंचायत घर से शुरू होकर वापस वहीं खत्म हुई। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ष में रिंकू सिंह पहले, ऋषभ रावत दूसरे, भारत तीसरे, सुनील चौथे, रोहन सेमवाल पांचवें, मनीष कुमार छठवें, सुमित सेमवाल सातवें, विवेक आठवें, अभिषेख मौर्य नौवें स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में माधवी सैनी पहले, करिश्मा चौहान दूसरे, प्रियंका पांडे तीसरे, शालिनी राणा चौथे, सायना पांचवें, गीता देवी छठवें, निधि कैंथोला सातवें, संख्या आठवें, संजय पंवार नौवें स्थान पर रही। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीएस रावत, सतीश कुमार कार्की, चेतन गुरुंग, पीसी सती, प्रमोद पांडेय, केजेएस कलसी, नवनीत सेठी, कुमार थापा, संजीव डोभाल समेत अन्य मौजूद रहे।
फिट इंडिया रन: स्वस्थ्य भारत बनाने की अपील के साथ राजधानी देहरादून में दौड़े युवा, तस्वीरें...
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन