फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए साल में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

Mon, 02 Jan 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Jan 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
first snowfall in new year 2017
snowfall - फोटो : amar ujala

साल के पहले दिन उत्तराखंड की वादियों पर बर्फबारी होने से पर्यटकों के नए साल का सेलिब्रेशन दोगुना हो गया। जोशीमठ और गोपेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को रुक-रुककर बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, औली, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


 

first snowfall in new year 2017
snowfall

बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह करीब ग्यारह बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी। औली में अपराह्न तीन बजे से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर सांय तक भी जारी रहा। औली पहुंचे पर्यटकों की बर्फ देखने की हसरत भी पूरी हुई। पर्यटकों ने बर्फ पढ़ते समय अपनी फोटो खिंचवाई और ठंड की परवाह किए बिना बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। मुंबई के पर्यटक अर्जुन वर्मा और मिक्की का कहना है कि थर्टी फस्र्ट को औली और आसपास की चोटियों में बर्फ न होने से मायूसी छा गई थी। लेकिन साल के पहले दिन बर्फबारी का जमकर मजा लिया। जोशीमठ के होटल व्यवसायी संजय कुंवर का कहना है कि बर्फबारी सेब की फसल के लिए भी बेहद लाभकारी है। 
 

first snowfall in new year 2017
snowfall

केदारनाथ में दोपहर बाद से हल्की बर्फबारी हुई। यहां आधा फिट बर्फ जम गई है। खराब मौसम के चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां शाम 5 बजे तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया था। इससे पूर्व शनिवार देर रात्रि को भी केदारनाथ में दो घंटे तक खूब बर्फबारी हुई। इधर, चोपता, दुगलबिट्टा, तुंगनाथ, मद्महेश्वर में भी रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। दूसरी तरफ जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। रुद्रप्रयाग में दो बजे के बाद 15 मिनट के लिए तेज बारिश भी हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
first snowfall in new year 2017
snowfall

नए साल पर रविवार को दोपहर बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम का मिजाज बदलते ही शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण जिले के गंगोत्री, हर्षिल, यमुनोत्री सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार को सुबह गुनगुनी धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। दोपहर मौसम की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन तीन बजे के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हुई। गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, धराली और यमुनोत्री धाम में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी। 
 

विज्ञापन
first snowfall in new year 2017
snowfall

कर्णप्रयाग के देवाल ब्लाक में बर्फबारी होने से पारा लुढ़क गया है। ब्लाक के वांण, कुलिंग, घेस, हिमनी आदि गांव में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं। वांण से आगे गैरोली पातल, वैदनी, बगुवावासा, रूपकुंड में रविवार की सुबह से ही बर्फवारी शुरू हो गयी थी। सुबह अच्छी धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब होने से बारिश होनी शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो गई, जिसके बाद बर्फबारी शुरू हो गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed