फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाई को लेकर भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई, पार्षद पति ने की मेयर को दे दिया धक्का और फिर...

Mon, 17 Jun 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
fight between mayor and parshad husband in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी नोकझोंक व धक्का मुक्की तक पहुंची गई। रविवार को ज्वालापुर के वार्ड नंबर 22 में लाल मंदिर तिराहे के पास विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा की महिला पार्षद मोनिका सैनी के पति सचिन बेनीवाल ने पहले मेयर के पति अशोक शर्मा और उसके बाद मेयर अनीता शर्मा के साथ धक्का मुक्की व गाली गलौज कर दी। घंटों चले विवाद के बाद पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठवाया जा सका। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने के आरोप जड़े। 


 

fight between mayor and parshad husband in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को कूड़ा उठाने के लिए अधिकृत केआरएल कंपनी के कर्मचारी हड़ताल से लौट आए थे। इधर, मेयर अनीता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा अपने स्तर से भी कूड़ा उठवाने में जुटे हुए थे। रविवार को लाल मंदिर तिराहे पर अशोक शर्मा निजी खर्चे पर ली गई ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर कूड़ा उठवाने के लिए पहुंचे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद सपना शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर कूड़ा उठाने का ही विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि केआरएल के कर्मचारी ही कूड़ा उठाएंगे।
 

fight between mayor and parshad husband in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा को कूड़ा उठाने नहीं दिया जाएगा। यही नहीं ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगे उस बोर्ड को भी उखाड़ने की कोशिश करने लगी जिस पर मेयर की ओर से उन्हें निजी खर्च पर वहन करने की बात लिखी थी। विवाद की सूचना मिलने पर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। खन्नानगर वार्ड की भाजपा पार्षद मोनिका सैनी के पति सचिन बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे गए। सचिन बेनीवाल ने अशोक शर्मा के साथ धक्का मुक्की कर दी और इसके बाद तो भाजप व कांग्रेसियों में भिडंत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
fight between mayor and parshad husband in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

इसी बीच मेयर अनीता शर्मा पहुंच गई। सचिन बेनीवाल ने मेयर अनीता शर्मा के साथ भी धक्कामुक्की और गाली गलौच की। विवाद की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई विकास भारद्वाज वहां पहुंचे गए। पुलिस ने बीच बचाव कराया। विवाद शांत होने के बाद जब कूड़ा उठने लगा तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपाइयों ने मेयर अनीता शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस इस दौरान भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को चुप कराने में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताय कि कूड़ा उठने के बाद दोनों पक्ष चले गए।

विज्ञापन
fight between mayor and parshad husband in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा और कांग्रेसियों के बीच हुए विवाद के दौरान राजनीतिक मर्यादाएं तार तार हो गई। भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने तो गाली गलौच की सारी सीमाएं तोड़ दी और आसपास मौजूद लोग शर्मसार हो गए। दोनों की दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से सारी सीमाएं लांघने पर आम लोगों ने नाराजगी जताई। नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से ही शहर के भाजपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ही लगाते रहे। शहर में सबसे ज्यादा राजनीति सफाई व्यवस्था को लेकर होती रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed