फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, उत्तराखंड में इन जगहों पर उमड़ता है आस्था का सैलाब

Fri, 28 Oct 2022 10:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुड़की/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुड़की/हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 10:23 AM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna surya arghya Dehradun Roorkee Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
नहाय खाय के साथ आज शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिवसीय महापर्व के लिए नदी के घाटों पर साफ-सफाई हो चुकी है। साथ ही छठ मैया की स्थापना कर दी गई है। प्रात:काल स्नान के बाद कद्दू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण करने के बाद छठ पर्व का व्रत शुरू हुआ।

 

लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को ‘खरना’ का आयोजन होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार को प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।

 

इसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी और व्रती लोग अपना व्रत खोलेंगे। इस महापर्व की तैयारी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में पाटलिपुत्र विचार मंच के सदस्यों अशोक पंडित, गौतम पंडित, अनिल प्रजापति, मुकेश यादव, संजय कुमार झा, शैलेंद्र प्रजापति, संदीप प्रजापति, अनिल सिंह ने रायपुर, मालदेवता, नत्थनपुर, हरबंस वाला और डालनवाला में छठ पूजा के लिए घाटों पर साफ-सफाई का काम किया। इन घाटों पर छठ मैया की स्थापना की गई।

Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna surya arghya Dehradun Roorkee Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पाटलिपुत्र विचार मंच के कोषाध्यक्ष संदीप प्रजापति ने बताया कि आज शुक्रवार को जहां छठ पूजा के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालु नहाय खाय की रस्म करेंगे। वहीं संगठन के सदस्य विभिन्न छठ घाटों पर स्थापित छठी मैया को सजाएंगे। साथ ही घाटों पर रोशनी, पानी, पार्किंग, श्रद्धालुओं के छठ घाटों तक आने-जाने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बताया कि कोरोना के कारण दो वर्ष तक छठ पूजा रस्मी तौर पर हुई थी।

Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna surya arghya Dehradun Roorkee Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ पर्व पर पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना के साये से निकलने के बाद पहली बार धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार छठ पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उधर, पाटलिपुत्र विचार मंच के सदस्य विधायक खजानदास से मिले और डालनवाला स्थित छठ घाट पर पानी और बिजली की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna surya arghya Dehradun Roorkee Haridwar Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में सोलानी पार्क के पास घाटों पर पूजा की व्यवस्था की गई है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के आचार्य पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि छठ पूजा के तीसरे दिन मान्यता के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। वहीं, पर्व को लेकर रुड़की में लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। गंगनहर के घाटों पर निशान लगाए गए हैं। साथ ही साफ-सफाई कर घाटों को सजाया गया है। 

विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna surya arghya Dehradun Roorkee Haridwar Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

हरिद्वार में नहाय खाय की रस्म से पहले महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। हर साल हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में छठ पर्व पर आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं छठ मैया की उपासना करती हैं। उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के हजारों लोग हरिद्वार में रहते हैं। बीएचईएल के अलावा सिडकुल, बहादराबाद औद्योगिक इकाइयों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में नौकरी पेशे से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला क्षैतिज आरक्षण के अध्यादेश का ड्राफ्ट तैयार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद होगा लागू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed