फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान महापंचायत: घोड़े-बैलगाड़ी से भी पहुंचे किसान, भीड़ के बीच हुक्का गुड़गुड़ाया, सेल्फी लेने की मची होड़, तस्वीरें...

Wed, 03 Feb 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest in Uttarakhand : Kisan Mahapanchayat in Manglour Photos
मंगलौर में किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को मंगलौर स्थित गुड़ मंडी में महापंचायत का आयोजन किया गया। सुबह से ही किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गुड़ मंडी में जुटने लगे थे। महापंचायत में बूढ़े, बच्चे और जवान सभी जोश में नजर आए। बीच-बीच में वे जवान-किसान एकता जिंदाबाद और बाबा टिकैत, नरेश टिकैत और राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 

Farmers Protest in Uttarakhand : Kisan Mahapanchayat in Manglour Photos
मंगलौर में किसान महापंचायत में पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

महापंचायत में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान भी पहुंचे। वे अपने साथ हुक्का भी लेकर आए थे। महापंचायत शुरू होने से लेकर शाम तक बुजुर्ग भीड़ के बीच बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाते हुए वक्ताओं को सुनते रहे। बीच-बीच में बुजुर्ग किसान युवाओं में जोश भरने के लिए नारे लगाते भी दिखे।  बुजुर्गों को नारे लगाते देख युवाओं में जोश भर गया।

Farmers Protest in Uttarakhand : Kisan Mahapanchayat in Manglour Photos
मंगलौर में किसान महापंचायत में घोड़े से पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

महापंचायत में भाग लेने के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा घोड़े और बैलगाड़ी पर सवार होकर भी पहुंचे। महापंचायत में घोड़े और छोटे ट्रैक्टर किसानों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, युवाओें में नरेश टिकैत के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कुछ किसान ढोल के साथ भी पहुंचे और जमकर ढोल बजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest in Uttarakhand : Kisan Mahapanchayat in Manglour Photos
मंगलौर में किसान महापंचायत में पहुंचे नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने बेहद कम खर्च में महापंचायत का आयोजन किया। खास बात यह रही कि मंच के लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया गया। पहले तो सामने की तरफ दरी बिछाकर ही वक्ताओं के लिए माइक लगाया गया था। बाद में किसानों ने दरी के पीछे अगल-बगल ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दीं, जिससे लंबा मंच तैयार हो गया। मुख्य अतिथि चौधरी नरेश टिकैत इसी मंच पर बैठे। बताया जा रहा है कि महापंचायत में करीब 50 हजार रुपये का खर्च आया है, जिसे स्थानीय संगठनों ने अपने स्तर से जुटाया।  

विज्ञापन
Farmers Protest in Uttarakhand : Kisan Mahapanchayat in Manglour Photos
मैं भी राकेश टिकैत लिखा पोस्टर लेकर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कुछ किसान 'मैं भी राकेश टिकैत' लिखा पोस्टकर लेकर भी बैठे नजर आए। वहीं, किसान संगठनों ने एलान किया था महापंचायत के मंच को राजनीतिक संगठनों के साथ साझा नहीं किया जाएगा, लेकिन मंच के आगे दरी पर कई कांग्रेसी नेता बैठे दिखाई दिए। हालांकि, इन नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed