अब फेसबुक चलाना टाइम पास नहीं होगा। इस आसान तरीके से आप फायदेमंद एफबी यूजर बन सकते हैं।
{"_id":"5a4214ab4f1c1b001c8baf44","slug":"facebook-giving-golden-chance-to-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब FB चलाना नहीं होगा महज टाइमपास, ऐसे आपको मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब FB चलाना नहीं होगा महज टाइमपास, ऐसे आपको मिलेगा फायदा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Facebook
अगर आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अब सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक आपकी मदद करेगी। फेसबुक ने इसके लिए ‘स्टार्टअप ट्रेनिंग हब फ्रॉम फेसबुक’ शुरू किया है। इसके तहत न केवल आप अपने आइडिया को बेहतर बना सकते हैं बल्कि उसके बाजार से जुड़े शोध के पहलू को भी तराश सकते हैं।
Facebook
फेसबुक के इस माध्यम से आप अपने स्टार्टअप को मुफ्त में बेहतर बना सकते हैं। यहां न केवल आइडिया को टेस्ट करने का विकल्प है बल्कि अपना बिजनेस शुरू करने का भी विकल्प उपलब्ध है। सबसे पहले आपको एक आइडिया बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
आइडिया को बिजनेस प्लान में बदलने से पहले आप फेसबुक से जान सकते हैं कि आपका आइडिया कैसा होगा तो बेहतर होगा। फेसबुक आपको यह भी बताएगा कि बिजनेस शुरू करने के लिए मार्केट रिसर्च कितना जरूरी है। आइडिया और मार्केट रिसर्च की जानकारी फेसबुक से लेने के बाद आपको एफबी पर आपके स्टार्टअप के भारत में विधिक पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Facebook
देश में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ क्या है? आप अपने आइडिया से निवेशकों को कैसे आकर्षित कर सकते हैं? भारत में कर प्रणाली क्या है? स्टार्टअप के लिए सरकार आपको क्या-क्या लाभ दे सकती है? किस राज्य में क्या स्टार्टअप की पॉलिसी है? यह सभी जानकारियां आपको फेसबुक के माध्यम से मिल जाएंगी।