कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने मेंबर्स को फायदा पहुंचाने क लिए बड़े कदम उठाने जा रहा है। इससे पीएफ धारकों को फायदा तो होगा लेकिन खाते में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी।
{"_id":"5ac5e2bc4f1c1bcb618b56ae","slug":"epfo-new-decision-can-decrease-your-in-hand-salary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF धारकों के लिए EPFO उठाने जा रहा है ये बड़े कदम, जिसके बाद सैलरी हो जाएगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PF धारकों के लिए EPFO उठाने जा रहा है ये बड़े कदम, जिसके बाद सैलरी हो जाएगी कम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
epfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
money
ईपीएफओ ने वेज की परिभाषा तय करने का फैसला किया है। ईपीएफओ के प्रस्ताव के तहत अब कंपनियां अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी के 50 फीसदी से अधिक अलाउंसेज रखती है तो उस हिस्से को भी बेसिक सैलरी माना जाएगा और कंपनियों को उस हिस्से को मिला कर पीएफ काटना होगा।
धन निवेश
ईपीएफओ के इस फैसले से कंपनियां बेसिक सैलरी कम नहीं रख पाएंगी। यानी कर्मचारी का पीएफ कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा। इससे रिटायरमेंट के समय उसके पीएफ फंड में ज्यादा पैसा होगा। हालांकि इस फैसले से कर्मचारी की इन हैंड सैलरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धन निवेश
जिनकी नौकरी चली गई है उनके लिए ईपीएफओ ने प्रॉविडेंट फंड अकाउंट से एडवांस लेने की सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार किया है। नौकरी जाने के 30 दिन के बाद अपने पीएफ अकाउंट से 60 फीसदी रकम निकाल सकेंगे। बाद में इसे लौटाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
money
अगर उनको नौकरी जाने के बाद अगले तीन माह तक नौकरी नहीं मिलती है तो वह पीएफ धारक दोबारा पीएफ अकाउंट से 80 फीसदी तक रकम एडवांस के तौर पर ले सकता है। इस प्रस्ताव को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने मंजूरी दे दी है। बस केंद्र सरकार को नोटिफिकेशन जारी करना है। ईपीएफओ के रिजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस पर विचार किया जा रहा है। जैसे ही केंद्र सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी, इसे लागू कर दिया जाएगा।