फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में फिर गरजी जेसीबी, 144 अतिक्रमण ध्वस्त, तस्वीरों में देखें पीले हाथी का 'कहर'

Sun, 08 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
encroachment removing campaign in dehradun
encroachment - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार से दोबारा जेसीबी चली। चकराता रोड, रायपुर रोड, हरिद्वार रोड और करनपुर रोड पर टीम ने 144 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान कई जगहों पर टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन, अधिकारियों की सख्ती के आगे वह पीछे हट गए, इसके बाद जेसीबी के जरिये अतिक्रमण तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। उधर, अपर मुख्य सचिव ने भी शहर में चल रहे अभियान का निरीक्षण कर जायजा लिया। 


 

encroachment removing campaign in dehradun
encroachment
सुबह रायपुर रोड पर एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। पांच जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स के साथ उन्होंने अतिक्रमण गिराया। इस बीच कई जगहों पर उनकी अतिक्रमणकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, उन्हें कई अतिक्रमणकारियों द्वारा फिर से अतिक्रमण मिला। जिस पर उन्होंने उसे जेसीबी से तुड़वा दिया। साथ ही अगली बार अतिक्रमण मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।

 
encroachment removing campaign in dehradun
encroachment
उधर, हरिद्वार रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल और एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां भी टीम की अतिक्रमणकारियों के साथ बहस हुई। वहीं, दूसरी ओर अधिकतर जगहों पर टीम के पहुंचते अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने में जुट गए। कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर तोड़ते दिखाई दिए। उधर, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने भी शहर में अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने रायपुर रोड स्थित डील फैक्ट्री, नाला पानी चौक व हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज वर्कशॅप के आसपास की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
encroachment removing campaign in dehradun
encroachment
चार जोन में चिह्नित किए 271 अतिक्रमण 
प्रशासन ने शनिवार को चारों जोन में 271 अतिक्रमण चिह्नित किए। वहीं, अब तक प्रशासन की ओर से अब तक एक हजार से अधिक कब्जों पर लाल निशान लगाया जा चुका है। अब तक कुल 795 अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। वहीं, 2425 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 75 भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। 

 
विज्ञापन
encroachment removing campaign in dehradun
encroachment
अतिक्रमण हटने से बदली सड़क की सूरत 
चकराता रोड, रायपुर रोड और हरिद्वार रोड से अतिक्रमण हटने के बाद सड़कों की सूरत बदली हुई दिखाई दी। आमतौर पर संकरी दिखने वाली सड़क चौड़ी दिखाई दे रही थी। लोग अभियान की तारीफ करते दिखाई दिए। उनका कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही सही सरकार की नींद तो टूटी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed