फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी में बहकर आया भरी भरकम हाथी बैराज में फंसा, इसे बाद क्या हुआ देखिए...

Fri, 16 Mar 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Elephant Rescue from barrage water in Rishikesh
elephant

पानी में बहकर आया हाथी बैराज में फंस गया तो देखिए फिर क्या हुआ...

Elephant Rescue from barrage water in Rishikesh
elephant

मामला बुधवार देर रात का है। हरिद्वार -ऋषिकेश के चीला रेंज में हाथी बहकर आ गया। वह पानी में काफी देर तक फंसा रहा।
 

Elephant Rescue from barrage water in Rishikesh
elephant

बहाव तेज होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। सूचना पर तत्काल गोहरी रेंज के कर्मी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया। तत्काल जल विद्युत परियोजना के अधिकारीगण को भी सूचित करते हुए मौके पर बुला लिया गया। फिर एक रणनीति के तहत हाथी को मुख्य गेट की तरफ लाया गय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant Rescue from barrage water in Rishikesh
elephant

इसके बाद गेट नंबर 1 को खोल दिया गया जिससे हाथी झील से बहकर नदी की मुख्य धारा में आ गया। तत्काल फिर गेट बंद कर दिया गया। पानी कम होते ही हाथी सकुशल बाहर आकर वन में चला गया।

विज्ञापन
Elephant Rescue from barrage water in Rishikesh
elephant

लगभग 40 वर्षीय एक दाँत के इस हाथी का भ्रमण क्षेत्र चौरासी कुटिया के आसपास का है। लगभग 2 घंटे चले इस आपरेशन के पश्चात वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू आपरेशन में मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र नौटियाल, वन दारोगा अली हसन, अनिल कुमार, मान सिह तथा वन आरक्षी महेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह व अन्य कई वन कर्मी शामिल रहे। वन क्षेत्र अधिकारी ने इस घटना की जानकारी तत्काल निदेशक को दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed