फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid Mubarak: देश में अमन चैन के लिए उठे हाथ, ईद की नमाज की गई अदा, देखें उत्तराखंड की ये तस्वीरें

Thu, 11 Apr 2024 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Apr 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Eid mubarak eid prayers offered in Dehradun Uttarakhand watch Photos
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। पछवादून क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।



ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। नवाबगढ़, सेलाकुई, सहसपुर, जीवनगढ़, ढकरानी, कुल्हाल, केदारावाला, रामपुर, डाकपत्थर, हरिपुर आदि जगहों की मस्जिदों और ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई।

इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिदों और ईदगाह के आसपास जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।

Trending Videos
Eid mubarak eid prayers offered in Dehradun Uttarakhand watch Photos
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी की भटवाड़ी रोड के निकट स्थित मस्जिद प्रांगण में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की गई।
Eid mubarak eid prayers offered in Dehradun Uttarakhand watch Photos
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला

 आल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नाएब सुन्नी शहर क़ाज़ी  सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने ईद की नमाज से पहले गांधी ग्राम की गौसिया जामा मस्जिद में तकरीर करते हुए कहा कि:-
  " ईद-उल-फित्र इस बात का जश्न है कि ख़ुदा ने इंसानों की रहनुमाई की और उन्हें सफलता की राह पर चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid mubarak eid prayers offered in Dehradun Uttarakhand watch Photos
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि ईद की नमाज़ में कंधे से कंधा मिलाकर कतार में लगने से उन्हें यह भी याद रहता है कि सभी इंसान बराबर हैं। वे एक साथ अपने मालिक पालनहार के सामने झुकते हैं और एलान करते हैं कि इंसानो की कामयाबी यह है कि हम सभी अपने ख़ालिक व मालिक ख़ुदा के सामने अपना सिर झुका दें जिसने हमें बनाया और उस खुदा की इच्छा के अनुसार अपनी ज़िंदगी गुज़ारें ।
विज्ञापन
Eid mubarak eid prayers offered in Dehradun Uttarakhand watch Photos
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए अपील करता हूं कि हम सब मिलकर अपने अज़ीज़ वतन हिंदुस्तान में कानून-व्यवस्था और न्याय का माहौल बनाएं।

ये भी पढ़ें...CM Dhami Interview: पांचों सीटें जीतेंगे...लोगों को मतदान का इंतजार, सीएम ने बेबाकी से दिए सवालों के जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed