फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तारी के बाद शिक्षा प्रेरक की मौत, पुलिस और साथियों के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें...

Thu, 28 Sep 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Sep 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Education motivator protest after one youth death in dehradun
fight

साथी की मौत से भड़के शिक्षा प्रेरकों ने बृहस्पतिवार को राजधानी में जमकर हंगामा किया। पहले साथी के शव को धरनास्थल पर ले जाकर श्रद्धांजली की मांग करते हुए वह बड़ी संख्या में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और बाद में कनक चौक पर जाम लगाया। गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ उनकी जमकर धक्का-मुक्की हुई।

Education motivator protest after one youth death in dehradun
fight

रात होने तक भी पुलिसकर्मियों के साथ उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहा। समायोजन, मानदेय बढ़ाने, डीएलएड की व्यवस्था कराने, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत समेत अन्य अभियानों से जोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने सचिवालय कूच का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने 854 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उन्हें पुलिस लाइन ले गई, जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।

Education motivator protest after one youth death in dehradun
fight

इन्हीं प्रदर्शनकारियों में शामिल जौनपुर निवासी गुड्डू लाल (41) की बुधवार देर रात मौत हो गई। इससे बृहस्पतिवार को साथी प्रदर्शनकारी भड़क उठे और धरनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान गुड्डू लाल को चक्कर और सीने में दर्द की शिकायत हुए। उन्होंने पानी मांगा लेकिन पुलिस ने पानी भी नहीं दिया। पुलिस लाइन से लौटते वक्त गुड्डू लाल की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम में हृदय संबंधी समस्या के कारण मौत की संभावना जताई गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Education motivator protest after one youth death in dehradun
fight

इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे साथी का शव धरनास्थल पर ले जाकर श्रद्धांजली देने की जिद करने लगे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार भिजवा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कनक चौक पर एकत्रित हुए और मृतक गुड्डू लाल को श्रद्धांजली देने के लिए कैंडल जलाई।

विज्ञापन
Education motivator protest after one youth death in dehradun
fight

प्रदर्शनकारियों की भीड़ के चलते चौक पर जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चौक से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और नोंक-झोक हुई। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। रात करीब साढ़े सात बजे तक भी प्रदर्शनकारी और पुलिसबल मौके पर ही जमे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed