फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake In Uttarakhand: दहशत में उत्तरकाशी के लोग, 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें हुई ताजा

Sun, 05 Mar 2023 08:23 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Uttarkashi Uttarakhand There was a devastating earthquake in year 1991
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में शनिवार देर रात आए भूकंप के झटकों ने वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दी है। 20 अक्तूबर 1991 को आए  6.6 रिक्टर स्केल के भूंकप ने भारी कहर बरपाया था। त्रासदी में करीब 768 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

वहीं करीब 20 हजार से ज्यादा आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। यहां भूकंप के झटकों के बाद लोगों के जेहन में वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गई। उस समय भी लोग सोए हुए थे कि रात करीब 2ः53 बजे अचानक धरती डोली और जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए थे।

उस भूकंप के बाद से जब भी यहां भूकंप का हल्का झटका महसूस होता है तो लोग सिहर उठते हैं। यहां 1991 के बाद से कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। जिसके चलते लोगों में चर्चा है कि यदि बड़ा भूकंप आया तो अब पिछली बार से भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Earthquake in Uttarkashi Uttarakhand There was a devastating earthquake in year 1991
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

इधर, भूगर्भ वैज्ञानिक डा.सुशील कुमार का कहना है कि पूरा हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

Earthquake in Uttarkashi Uttarakhand There was a devastating earthquake in year 1991
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

यहां हर दिन 2 से 5 रिक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake in Uttarkashi Uttarakhand There was a devastating earthquake in year 1991
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

बताया कि इंडियन प्लेट के लगातार यूरेशियन प्लेट की ओर गति करने से भूगर्भीय हलचल बढ़ी हैं। 

ये भी पढ़ें...Earthquake in Uttarkashi: एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिएक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

विज्ञापन
Earthquake in Uttarkashi Uttarakhand There was a devastating earthquake in year 1991
भूकंप के झटके के बाद परिजनों को फोन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल एक बार फिर उत्तरकाशी के लोग दहशत में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed