अगर आप हाईबिम और प्रेशर हार्न के साथ गाड़ी चलाते तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें।
हाईकोर्ट ने वाहनों से हाईबीम लाइटों को हटवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, यह केवल एक प्रदेश का नहीं बल्कि देशभर में इसे लेकर कानून है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
3 of 6
पुलिस
- फोटो : file photo
इसके चलते अब पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करना तेज कर दिया है। इसके तहत अभी 148 चालान काटे गए।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक, एडीजी के निर्देश पर जिले में हाईबिम और प्रेशर हार्न वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शाम चार बजे से रात में आठ बजे तक घंटाघर, वसंत विहार, आईएसबीटी, कैनाल रोड, एनआईवीएच और पंडितवाड़ी में 148 वाहनों के चालान किए गए।
उनका कहना है कि इसके कारण सामने से आ रहे वाहन के चालक को अत्यधिक तेज रोशनी के चलते कुछ समय के लिए दिखना बंद हो जाता है। नब्बे प्रतिशत हादसे हाई बीम लाइट आंखों में पड़ने के कारण होती हैं।