बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया,आवेदकों के लिए खड़ी होगी नई मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों संभागीय परिवहन विभाग ने कामों में पारदर्शिता लाने और लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाइसेंस आदि की प्रक्रिया को ऑनलाइन जारी करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते आवेदक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। आवेदक को नेट बैकिंग द्वारा फीस जमा कर सकता है। जिसके बाद विभाग द्वारा एक निर्धारित समय पर आवेदक को टेस्ट देने के लिए कार्यालय बुलाया जाएगा।
जहां पर आवेदक का ऑनलाइन टेस्ट होगा। यदि कोई आवेदक टेस्ट में फेल हो जाता है, तो उसे फिर से पूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा और टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस जारी होगा। अभी तक यदि रुड़की कार्यालय द्वारा मैनुअल प्रक्रिया पर नजर डाले तो आवेदक को पहले तो आवेदन करने के लिए ही कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
जिसके बाद मैनुअल टेस्ट की परीक्षा पास करने के बाद लाइसेंस जारी होता है। विभागीय आदेश के बाद रुड़की कार्यालय के अधिकारी ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसके चलते जल्द रुड़की के एआरटीओ कार्यालय में ऑन लाइन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।