विश्व सुंदरी का ताज पहनने वाली देश के हरियाणा प्रांत की मानुषी छिल्लर के बारे में ये एक बात आप नहीं जानते होंगे। उनके जीवन से जुड़े इस राज को उनके गुरु ने खोला है। पढ़िए...
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में ये एक बात नहीं जानते होंगे आप, उनके 'गुरु' ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि, मानुषी ने जीवन में सकारात्मक सोच और ऊर्जा का मूलमंत्र तीर्थनगरी में सीखा है। मिस वर्ल्ड को योग और आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े तीर्थनगरी के योगाचार्य डा. अमृत राज ने इसका प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मानुषी को जीवन को बेहतर बनाने के लिए अन्य तरह की तालीम भी दी।
तीर्थनगरी में तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज ने बताया कि मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने उनसे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और ऊर्जा के लिए निजी तौर पर प्रशिक्षण लिया था। बीते जून माह में 22 से 24 तारीख और इसके बाद 9 व 10 अक्टूबर में उन्होंने मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर को मुंबई में ध्यान व योग की विभिन्न क्रियाओं की तालीम दी।
बताया कि मानुषी ने उनसे दृढ़ इच्छाशक्ति को जागृत करने, आत्मबल, विश्वास, मुस्कान व सकारात्मक सोच, शरीर, मन, आत्मा को ऊर्जावान बनाए रखने का प्रशिक्षण लिया। विश्व सुंदरी का ताज पहनने के बाद मिस वर्ल्ड ने मोबाइल पर कॉल कर उन्हें बताया कि जीवन में सकारात्मक सोच व ऊर्जा बढ़ाने के योग आदि की उन्होंने जो प्रशिक्षण लिया, उसे नियमित दिनचर्या में शामिल करना उनके लिए विश्व सुंदरी के ताज तक पहुंचने में काफी मददगार साबित हुआ।
योग मर्मज्ञ डा. अमृत राज के मुताबिक वह देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अलावा यूरोप के शाही परिवार में प्रिंसेस ऑफ मुनको शरलीन वीजटोक, इंग्लैंड के शाही परिवार में क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे की बहु प्रिंसेस सारा फ्रक्शन, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, भारतीय सेना के जवानों, फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली पुलिस अकादमी, अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस, उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को भी उन्होंने मन को स्वस्थ रखने का प्रशिक्षण दिया है।