राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के पहले दिन रात्रि प्रवास पर मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं रखी गई। उन्हें राजभवन में पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। जिनका उन्होंने खूब आनंद लिया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन की शाही रसोई में राष्ट्रपति के लिए उत्तराखंड के शाकाहारी व्यंजन बनाए गए।
Draupadi Murmu: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, विशेष उपलब्धि पाने वाली महिलाओं से मिलीं राष्ट्रपति
जिनमें मंडुए की कचोड़ी, पनीर मुल्तानी, हरा भरा कैंडी कबाब, शब्ज बादाम का शोरबा, तीन मिर्च का पनीर, मकई का साग, आलू के गुटके (पहाड़ी आलू से बनी डिश), दाल की पकोड़ी, गोभी मीठी मटर, पहाड़ी तुअर की दाल, लाल भात, तवा परांठा और फुलका, आलू-मूली की थिच्वाड़ी, गाजर का हलवा, झंगोरे की खीर आदि व्यंजन शामिल रहे।
खाने के अंत में उत्तराखंड की मिठाई सिंगोरी परोसी गई। जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूब पसंद किया। सिंगोरी खोया से बना होता है, जिसे पान के पत्ते पर परोसा जाता है।