फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुतबा छोड़ बेटे का इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंचीं डीएम की पत्नी, तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Sun, 21 Jul 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
DM Nainital wife shocked to see Government Hospital system during her baby Treatment
- फोटो : अमर उजाला

रुतबे को दरकिनार कर नैनीताल डीएम सविन बंसल की पत्नी शुक्रवार को बेटे के उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंची तो सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का सच देख दंग रह गईं। पर्चा बनवाने के लिए ही पहले तो उन्हें आधा घंटा लाइन में लगना पड़ा और फिर डॉक्टर के लिए इंतजार। डॉक्टर आए तो अपने कक्ष में बच्चे के साथ बैठी महिला को देख बिगड़ गए। 

DM Nainital wife shocked to see Government Hospital system during her baby Treatment
- फोटो : अमर उजाला

डीएम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को चोरगलिया का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं तो उनके पीछे उनकी पत्नी सुरभि बंसल बेटे सनव को दिखाने बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचीं। अपना परिचय देतीं तो पूरा अमला उनके पीछे लग जाता लेकिन वह सामान्य जन की तरह पर्चा बनाने के लिए लाइन में लगीं। 

DM Nainital wife shocked to see Government Hospital system during her baby Treatment
- फोटो : अमर उजाला

आधे घंटे में पर्चा बन पाया। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत को बच्चे को दिखाया। डॉ. रावत को दिखाने के बाद सुरभि बंसल दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सक के पास गईं तो वह अपने कक्ष में नहीं थे। वह डॉक्टर के कक्ष में बैठकर इंतजार करने लगीं। कुछ देर बाद डॉक्टर पहुंचे तो कमरे में महिला को बच्चे सहित बैठा देख बिगड़ गए और कहा कि जब डॉक्टर कक्ष में नहीं होते तो बाहर बैठकर इंतजार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DM Nainital wife shocked to see Government Hospital system during her baby Treatment
dm wife, surbhi bansal - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा डीएम की पत्नी को कई अन्य अव्यवस्थाओं से भी दो चार होना पड़ा। वापसी में जब उन्हें लेने सरकारी गाड़ी पहुंची तो अस्पताल प्रशासन को हकीकत का पता चला, जिससे खलबली मच गई। डीएम सविन बंसल ने बताया कि उनके बेटे का यह रूटीन चेकअप था, जिससे सीधे तौर पर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा सका। 

विज्ञापन
DM Nainital wife shocked to see Government Hospital system during her baby Treatment
- फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के नदारद होने की शिकायत भी मिल रही है। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि डॉक्टरों को काउंसलिंग की भी जरूरत है कि किस तरह आमजन से व्यवहार किया जाए। इसके लिए समय समय पर काउंसलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed