फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: मौसम के कहर से कई मकान क्षतिग्रस्त, आकाशीय बिजली गिरने से 21 मवेशी मरे, घरों में घुसा मलबा

Thu, 07 Jun 2018 06:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी/उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी/उत्तरकाशी Updated Thu, 07 Jun 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
Disaster in uttarakhand after lightning and cattle death
lightning

मंगलवार देर रात को हुई बारिश ने उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर कहर बनकर बरसी। पौड़ी में मंगलवार रात बारिश के साथ अंधड़ से पौड़ी गांव में मुख्य उद्यान अधिकारी के सरकारी आवास की छत उड़ गई। धूमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह मलबा आने से हाईवे 11 घंटे अवरुद्ध रहा। जिले में मंगलवार रात की बारिश ने कुछ स्थानों पर जमकर तबाही मचाई। चौपड़ा में एक मकान में मलबा आ गया। जयहरीखाल के चमेठा में मलबा आने से गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। चोपड़यू में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

Disaster in uttarakhand after lightning and cattle death
lightning

उत्तरकाशी में धारी पल्ली गांव में व्रजपात से एक भवन क्षतिग्रस्त होने से उसमें बंधी दो भैंस और 19 बकरियां मर गईं। राजस्व एवं पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। धारी पल्ली गांव के ग्रामीण आजकल मवेशियों के साथ गांव से करीब तीन किमी दूर दोगड़ा नामे तोक में रहते हैं। यहीं उनके सेब के बागीचे भी हैं। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे मूसलाधार बारिश के बीच व्रजपात होने से जयानंद डोभाल का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भवन की निचली मंजिल पर बंधी दो भैंस और छह बकरी मर गई।

Disaster in uttarakhand after lightning and cattle death
lightning

भवन से सटी सियाराम की गोशाला भी क्षतिग्रस्त होने से यहां बंधी सियाराम की पांच, सतेश्वर की तीन, नेत्रमणि की चार और रतनमणि की एक बकरी मर गई। हादसे के समय जयानंद और सियाराम इसी मकान के दूसरे हिस्से में सोए हुए थे। तहसीलदार बुद्धिलाल सरियाल, राजस्व निरीक्षक जयेंद्र राणा, उपनिरीक्षक राजेश रावत ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। पूर्व प्रधान जयेंद्र राणा, विनोद डोभाल, श्याम डोभाल ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disaster in uttarakhand after lightning and cattle death
lightning

धूमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पैठाणी और पाबौ के पास मलबा आने से घंटों अवरुद्ध रहा। मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार के पौड़ी गांव स्थित सरकारी आवास का टीन उड़ गई। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि आवास क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल वे किसी परिचित के यहां रह रहे हैं। पाबौ प्रतिनिधि के मुताबिक चोपड़ा गांव में पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Disaster in uttarakhand after lightning and cattle death
lightning

गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। नाले में पानी के तेज बहाव से ग्रामीणों के खेत भी कट गए। ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह की दुकान में मलबा आने से सामान खराब हो गया। प्रेम सिंह भंडारी के तालाब की मछलियां बह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed