रविवार को उत्तराखंड में हुई बारिश ने खूब कहर बरपाया। चमोली जिले में बादल फटने से आए मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच गांवों की सैकड़ाें नाली भूमि भी मलबे में दफन हो गई है और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में चौखुटिया से सात किमी दूर खीड़ा इलाके में रविवार शाम बादल फटने से एक व्यक्ति राम सिंह लापता हो गया, जबकि तीन गोशालाएं बह गईं। बादल फटते वक्त वह बैलों को बांधने गौशाला गया हुआ था। गांव के एक व्यक्ति की 15 बकरियां, जबकि अन्य के नौ खच्चरों के लापता होने की भी सूचना है।
उत्तराखंड: बादल फटने से मची तबाही, एक की मौत, कई जगह घर और जमीन क्षतिग्रस्त, तस्वीरों में भयावह मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/ अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन