फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महावतार बाबा की गुफा में पहुंचीं अभिनेत्री जैकलीन, दो से तीन घंटे तक लगाया ध्यान

Sun, 02 Jun 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jun 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrives mahavatar babaji cave does meditation
- फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पहाड़ की शांत वादियां लुभा गईं। शुक्रवार को वह द्वाराहाट के विश्व प्रसिद्ध महावतार बाबा की गुफा पहुंचीं और वहां ध्यान भी लगाया। पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य को देख वह अभिभूत हो गईं। जिसके बाद जैकलीन अचानक आध्यात्मिक नगरी पहुंच गईं।

Trending Videos
Jacqueline Fernandez arrives mahavatar babaji cave does meditation
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय बच्चों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई और क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। बता दें कि महावतार बाबा की गुफा में अभिनेता रजीनीकांत, भाजपा नेता उमा भारती, अभिनेत्री जूही चावला सहित देश-विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए पहुंच चुके हैं। 

Jacqueline Fernandez arrives mahavatar babaji cave does meditation

उन्होंने पांडेखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाया। देर शाम वह यहां से चली गईं। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत ने बताया कि मां दूनागिरि शक्ति पीठ मंदिर, पांडुखोली, महावतार बाबा की गुफा, विमांडेश्वर सहित तमाम धार्मिक स्थल  हैं, यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrives mahavatar babaji cave does meditation
जैकलिन फर्नांडीस - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सरोवर नगरी नैनीताल में वेब फिल्म की शूटिंग के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस उत्तराखंड पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार, वे यहां मिसेज सीरियल किलर वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई हैं। यह नेटफ्लिक्स बना रहा है। हालांकि इसकी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez arrives mahavatar babaji cave does meditation
जैकलिन फर्नांडीस - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन नैनीताल में मन्नू महारानी होटल में ठहरी हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग मुंबई में भी होनी है। फिल्म में जैकलीन के अपोजिट अभिनेता मनोज वाजपेयी होंगे। यह फिल्म मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के निर्देशन में बन रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed