फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: भगवान न करे यहां कभी कोई चिंगारी भड़के, कई गलियां ऐसी जहां हो सकता है बड़ा हादसा 

Mon, 09 Dec 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Dec 2019 10:32 AM IST
सार

  • अग्निशमन विभाग के पास नहीं हैं ऐसे इंतजाम जिनसे टल सके हादसे 
  • एक छोटे फायर टेंडर और दो मोटरसाइकिलें हैं छोटी गलियों के हादसों के लिए 

विज्ञापन
delhi anaj mandi fire tragedy: dehradun these place also in danger
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की एक संकरी गली में हुए अग्निकांड ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया। देहरादून में भी कई गलियां और बाजार ऐसे हैं, जहां के लिए हर वक्त बस यही दुआ होती है कि भगवान न करे कि कभी यहां कोई चिंगारी भड़के।

delhi anaj mandi fire tragedy: dehradun these place also in danger
- फोटो : अमर उजाला
यदि ऐसा हुआ तो छोटी सी आग भी बड़े भयावह अग्निकांड में तब्दील हो सकती है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने कुछ ऐसे ही इलाकों का दौरा किया और उन्हें अग्निशमन विभाग के संसाधनों की कसौटी पर परखा। इससे सामने आया कि वर्तमान में अग्निशमन विभाग के सिटी सेंटर (जिला मुख्यालय) पर संसाधन मौजूद हैं वे किसी भी संकरे स्थान पर आग से लड़ने में नाकाफी हैं।

 
delhi anaj mandi fire tragedy: dehradun these place also in danger
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, विभाग के पास दो छोटे फायर टेंडर (टाटा 207) हैं, जिसकी क्षमता 2500 लीटर पानी की है। यही एक गाड़ी है जो इन गलियों में प्रवेश कर सकती है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह भी काफी पुरानी हो चुकी है। इसके अलावा तीन मोटरसाइकिलों पर बने टेंडर भी हैं, जिनसे छोटी गलियों में आग से लड़ा जा सकता है। मगर, मौजूदा समय में इन्हें भी मेंटेनेंस की दरकार है। इसके अलावा कुछ बड़े फायर टेंडर भी ऐसे हैं जो अपना जीवन चक्र पूरा कर चुके हैं और अब जैसे ओवरटाइम करने में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi anaj mandi fire tragedy: dehradun these place also in danger
- फोटो : अमर उजाला

कौन कौन से हैं ये इलाके :
मालियान गली- शहर की बेहद संकरी गलियों में से एक। यहां एक बार पहले भी अग्निकांड हो चुका है जहां अग्निशमन विभाग की सांसे अटक गई थी। 
मन्नू गंज- लगभग पांच से छह हजार की आबादी वाला यह इलाका शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में गिना जाता है। यहां बड़ी गाड़ियां तो छोड़ो छोटी को भी बेहद मशक्कत करनी पड़ेगी। 
झंडा बाजार इलाका- यह बाजार शहर के सबसे संकरे बाजारों में से एक है। यहां भगवान न करे कि कोई अग्निकांड हो यदि होता है तो बड़ा हादसा होने में देर नहीं लगेगी। 
 

विज्ञापन
delhi anaj mandi fire tragedy: dehradun these place also in danger
- फोटो : अमर उजाला

सिर्फ एक नई गाड़ी मिली जिले को 
इस साल राज्य में छह वाटर टेंडर खरीदे गए हैं। इनमें से एक हरिद्वार को और एक ऊधमसिंह नगर को मिला है। जबकि, एक अभी देहरादून को मिलना है। यह वाटर टेंडर छह-छह हजार लीटर वाले हैं। इनसे बड़े इलाकों में अग्निशमन का काम किया जा सकता है लेकिन छोटे इलाकों में ले जाने में पसीने छूट जाएंगे। इसमें कार्बनडाइऑक्साइड वाले उपकरण भी लगे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed