फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: बच्चों के चारों ओर घूम रहा था गुलदार, आठ साल की नाजिया ने दिखाई हिम्मत, ऐसे बचाई तीन भाइयों की जान

Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
अलका त्यागी कुंवर जावेद, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
कुंवर जावेद, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Leopard was roaming around children eight year old Nazia saved her three brothers
गुलदार से भाईयों को बचाने वाली नाजिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के विकासनगर में ढलती शाम और घर के आंगन में खेलते पांच चचेरे भाई-बहन...सभी की उम्र चार से आठ साल के बीच। अचानक जंगल से एक गुलदार आया और बच्चों के चारों ओर गोल-गोल चक्कर लगाने लगा।



माजरा समझ में आते ही उनमें सबसे बड़ी आठ साल की नाजिया ने हिम्मत से काम लिया और डरकर भागने के बजाय तीन भाइयों को मौत के मुंह से खींच ले गई। हालांकि, चार साल के एक मासूम को गुलदार उसकी नजरों के सामने से उठा ले गया।

Uttarakhand: घर के आंगन में खेल रहे मासूम को परिजनों के बीच से उठा ले गया गुलदार, आबादी से सटे बाग में मिला शव

सहसपुर की शंकरपुर ग्राम पंचायत की महमूदपुर बस्ती में शनिवार देर शाम गुलदार के हमले की चश्मदीद नाजिया के चेहरे पर अब भी खौफ बरकरार है। बात करते-करते बीच-बीच में वह रोने लगती है। घर वाले चुप कराते हैं तो बताती है कि किस तरह घर में गुलदार आया और उसके साथ खेल रहे मामा के चार साल के बेटे अहसान को उठाकर ले गया।

उस समय मृतक अहसान की मां अर्जिना, पिता जोशिन और आसपास रहने वाले रिश्तेदार घर की तारबाड़ से सटे खेत में थे। चचेरे भाई-बहन अहसान, वसीम, नदीम, नाजिया और नसीम घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान नाजिया की नजर गुलदार पर पड़ी, जो अचानक सामने आकर खड़ा हो गया था।

Dehradun Vikasnagar News Leopard was roaming around children eight year old Nazia saved her three brothers
घटना की जानकारी देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

गुलदार को देख सहम गए बच्चे

वह चारों ओर गोल-गोल घूमने लगा जिससे बच्चे सहम गए। लेकिन, नाजिया ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पास खेल रहे वसीम, नदीम और नसीम को दोनों हाथों से पकड़कर घर के भीतर की तरफ खींचना शुरू किया। उनको अंदर करने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो गुलदार ने अहसान के पेट को अपने मुंह में जकड़ा हुआ था। नाजिया बताती है कि तुरंत गुलदार ने अहसान को जमीन पर पटका और उसकी गर्दन पकड़कर बाग की तरफ भाग खड़ा हुआ। सामने मौजूद घर के सदस्य गुलदार के पीछे दौड़े लेकिन कुछ पता नहीं चला।

Dehradun Vikasnagar News Leopard was roaming around children eight year old Nazia saved her three brothers
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने पहले भी घर में घुसा था गुलदार
मृतक अहसान की मां अर्जिना ने बताया कि तीन महीने पहले सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह आंगन में चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इस दौरान उसके पति और भाई भी मौजूद थे। अचानक गुलदार आया और उनके ऊपर झपट पड़ा। उन्होंने चूल्हे से आग निकालकर उसके ऊपर फेंका और जलती लकड़ी दिखाकर जंगल की तरफ भगा दिया था। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद न तो क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया और न ही उसकी तलाश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Leopard was roaming around children eight year old Nazia saved her three brothers
मासूम का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

कई महीनों से क्षेत्र में देखा जा रहा था गुलदार
मौके पर मौजूद शंकरपुर ग्राम पंचायत के निवासी सलीम, फुरकान, आदिल, अयान ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार लगभग आठ-नौ महीनों से लगातार दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना वन विभाग को ग्रामीण देते रहे हैं। लेकिन, वन विभाग इस मामले में लापरवाह बना रहा।

विज्ञापन
Dehradun Vikasnagar News Leopard was roaming around children eight year old Nazia saved her three brothers
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

आदमखोर घोषित होगा गुलदार, लग रहे पिंजरे
घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार की मौजूदगी से सावधान रहने की चेतावनी देने के लिए क्षेत्र में एनाउंसमेंट शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुलदार की मौजूदगी के संभावित स्थानों पर तीन पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं। डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उसे आदमखोर भी घोषित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed