फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादूनः पॉलीथिन के खिलाफ मानव श्रृंखला अभियान से पहले पुलिस अधिकारियों ने निकाली रैली, तस्वीरें

Sat, 02 Nov 2019 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Police officers rally awareness campaign against polythene use
rally, police - फोटो : अमर उजाला
पांच नवंबर को पॉलीथिन के खिलाफ मानव श्रृंखला अभियान से पहले आज पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जागरुकता रैली निकाली। यह रैली पुलिस मुख्यालय से निकाली गई। डीजीपी अनिल रतूड़ी के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। बता दें कि इसी क्रम में शुक्रवार को आईएएस अफसरों की जागरुकता रैली निकाली गई थी। 

 
Dehradun: Police officers rally awareness campaign against polythene use
rally, police - फोटो : अमर उजाला

रैली में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार समेत सभी वरिष्ठ आईपीएस अफसर व मुख्यालय के कर्मचारी शामिल थे। देहरादून एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी रैली में मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून के लिए अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ किया था।

Dehradun: Police officers rally awareness campaign against polythene use
rally, police - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पॉलीथिन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों की जागरूकता जरूरी है। पांच नवंबर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 50 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: Police officers rally awareness campaign against polythene use
सीएम त्रिवेंद्र

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए देशवासियों से जो आह्वान किया है, इसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। हरेला पर्व पर पूरे राज्य में एक ही दिन पौधरोपण किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि इसके बाद हर हरेला पर्व पर सिर्फ एक घंटे में पूरे प्रदेश में पौधारोपण हो।
 

विज्ञापन
Dehradun: Police officers rally awareness campaign against polythene use
मेयर सुनील उनियाल गामा - फोटो : अमर उजाला

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि देहरादून से प्लास्टिक को हमेशा समाप्त करने के लिए नगर निगम का व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप प्लास्टिक के उपयोग में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। वहीं मेयर की अध्यक्षता में इस संबंध में आज एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed