फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाय चुनाव: सिंबल बांटने के दौरान भाजपाईयों में बवाल, महिला ने दी आत्महत्या की धमकी, तस्वीरें...

Sat, 02 Nov 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav 2019: Bjp Workers Fight during Symbol Distribution
- फोटो : अमर उजाला

टिकट बंटवारे के साथ ही रुड़की भाजपा में असंतुष्टों के तेवर तल्ख हैं। पार्टी को सबसे बड़ा झटका मेयर के टिकट के दावेदार रहे संजय अरोड़ा के बागी होकर बसपा से उम्मीदवार घोषित होने पर लगा। यही नहीं भाजपा को कई अन्य रूठों को मनाने के लिए भी एड़ी चोटी के जोर लगाने पड़ रहे हैं। रही सही कसर पार्षद प्रत्याशियों के सिंबल आवंटन के दौरान हुए धक्कामुक्की, गाली गलौज ने पूरी कर दी।

Roorkee Nikay chunav 2019: Bjp Workers Fight during Symbol Distribution
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को शहर विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को सिंबल देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान तीन महिलाओं समेत दर्जनभर दावेदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

Roorkee Nikay chunav 2019: Bjp Workers Fight during Symbol Distribution
- फोटो : अमर उजाला

यही नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला के सामने एक महिला दावेदार ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। बस फिर क्या था, दूसरे दावेदार भी खड़े हो गए। वहीं, जिन्हें टिकट मिला था और जो टिकट से वंचित रह गए थे, उनमें बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav 2019: Bjp Workers Fight during Symbol Distribution
- फोटो : अमर उजाला

इस पर दावेदारों की नाराजगी सुनने के लिए विनय रोहिला ने उन्हें एक कमरे में बुला लिया तो वहां दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और जमकर धक्कामुक्की व गालीगलौज शुरू हो गई।

विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav 2019: Bjp Workers Fight during Symbol Distribution
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष बिना सिंबल दिए ही गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर गाड़ी घेर ली और नीचे बैठ गए। वहां मारपीट की नौबत आई तो प्रदेश उपाध्यक्ष तुरंत गाड़ी से उतरकर वापस कार्यालय की तरफ दौड़ने लगे तो हंगामा कर रहे लोग भी पीछे-पीछे भागे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed