फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में बेखौफ बदमाशों ने सराफ पर झोंका फायर, पांच लाख के गहने लेकर हुए फरार, तस्वीरें...

Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dehradun:  Miscreants Firing on jewellers and Looted Approx five Lakh Rupees, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने सराफ को गोली मारकर रुपयों और ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 90 ग्राम सोना और 30 से 40 हजार रुपये बताए जा रहे हैं। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। 

Dehradun:  Miscreants Firing on jewellers and Looted Approx five Lakh Rupees, Photos
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने घटना के बाद से शहर में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। घंटाघर, कारगी चौक, लालपुल, आशारोड़ी आदि इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

Dehradun:  Miscreants Firing on jewellers and Looted Approx five Lakh Rupees, Photos
- फोटो : अमर उजाला

सराफ को पैर में गोली लगी है। उसे महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर दो बदमाश सवार थे और दोनों ने हेलमेट पहना था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र और स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun:  Miscreants Firing on jewellers and Looted Approx five Lakh Rupees, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, सराफ शफिकुल इस्लाम निवासी पथरी बाग बाइक पर कमला पैलेस के पास अपनी दुकान न्यू सानिया ज्वेलर्स से लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्लेसिंग फार्म के पास पहुंचे, उनकी बाइक को पीछे से आई एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वे सड़क किनारे गिर गए। पीछे वाली बाइक से एक बदमाश उतरा और उनके हाथ से बैग छीनने लगा। 

विज्ञापन
Dehradun:  Miscreants Firing on jewellers and Looted Approx five Lakh Rupees, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जब शफीकुल ने बैग नहीं दिया तो एक बदमाश ने पिस्तौल से उनके पैर में गोली मार दी और बैग लेकर कारगी चौक की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद वहां पर एसपी सिटी श्वेता चौबे और फिर डीआईजी अरुण मोहन जोशी भी पहुंच गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed