{"_id":"61797957eb8122647957a963","slug":"dehradun-news-police-lathi-charge-on-rashtriya-janlok-party-workers-during-secretariat-march-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कूच: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, झड़प में कई घायल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कूच: राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, झड़प में कई घायल, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:45 PM IST
1 of 5
कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इसमें लगभग आठ कार्यकर्ता चोटिल हुए और कुछ लहूलुहान भी हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
उत्तराखंड की औद्योगिक इकाइयों में 70 प्रतिशत राज्य के मूल निवासियों को रोजगार देने का नियम जल्द लागू करने और बेरोजगारी भत्ता समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सुभाष रोड पर पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहां पहले से ही बैरिकेडिंग पर पुलिस ने सचिवालय कूच कर रही प्रदर्शनकारी भोजन माताओं को भी रोका हुआ था, जो वहीं धरने पर बैठी थीं।
2 of 5
कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकार दीं।
3 of 5
कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक महिला दरोगा और पार्टी के एक कार्यकर्ता के बीच विवाद हो गया। महिला दारोगा ने कार्यकर्ता का गिरेबान पकड़ते हुए शांत रहने को कहा। अधिकारियों के रोकने के बावजूद महिला दरोगा कुछ देर तक इस कार्यकर्ता को धकेलती रही।
विज्ञापन
4 of 5
कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
इससे दूसरे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी तेज हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में आठ लोग चोटिल हुए हैं। जिनमें हरियाणा के प्रभारी राकेश तंवर, कार्यक्रम संयोजक रविंद्र सैनी, प्रदीप ठाकुुर आदि शामिल हैं। अधिकारियों के समझाने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शांत हुए। बाद में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
5 of 5
कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही चेतावनी कि अगर शीघ्र ही मांगों पर कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवती राणा, शेर सिंह राणा, युधिशिष्ठर, रामनिवास सिंह राणा, राजवीर गुज्जर आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।