फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे, कुछ दूर जाते ही अलकनंदा में समा गई कार, तस्वीरें...

Mon, 20 Jan 2020 11:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Dead Body Rescue from alaknanda river lake after car falls on Badrinath highway  photos
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को कलियासौड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं एक किशोरी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि वह लोग धारी देवी मंदिर जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन वह धारी से आगे खांकरा की ओर चले गए। तभी वापसी में श्रीनगर से करीब 16 किलोमीटर दूर कलियासौड़ में उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी (श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील) में जा गिरी।

Dead Body Rescue from alaknanda river lake after car falls on Badrinath highway  photos
- फोटो : अमर उजाला

हादसे में कार स्वामी और उनके एक रिश्तेदार की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि कार स्वामी की बेटी की ऊपर ही छिटकने से जान बच गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मृतकों गढ़वाल विवि के कर्मचारी देवेंद्र सिंह (52) पुत्र रविराम, बड़ी बेटी के देवर प्रवीण कुमार (28) पुत्र हर्षमणि निवासी त्यागणी पौखाल (टिहरी) के शव कार के अंदर से निकाल लिए हैं। 

Dead Body Rescue from alaknanda river lake after car falls on Badrinath highway  photos
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, उनकी बेटी बेटी दिव्यांशी (16) खाई में लुढ़कते हुए ऊपर ही छिटक गई, जिसे बचा लिया गया। जबकि देवेंद्र और प्रवीण कार के अंदर ही रह गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने मशीनों की मदद से कार को पानी से बाहर निकालते हुए कार के अंदर से दोनों मृतकों के शव निकाले हैं। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि दिव्यांशी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके माथे और हाथ में चोट है। उसने बताया कि कार पिता चला रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead Body Rescue from alaknanda river lake after car falls on Badrinath highway  photos
- फोटो : अमर उजाला

दिव्यांशी को बचाने एक अज्ञात युवक देवदूत की तरह आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के गिरने के दौरान वहां से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। जैसे लोग अपने वाहनों से बाहर आए, तो उन्होंने दिव्यांशी को नदी किनारे गिरे देखा। इन्हीं वाहनों में शामिल एक कार में सवार युवक बिना किसी देरी के सीधी खाई में दौड़ पड़ा और दिव्यांशी को कंधे में अन्य लोगों की मदद से ऊपर ले आया।

विज्ञापन
Dead Body Rescue from alaknanda river lake after car falls on Badrinath highway  photos
- फोटो : अमर उजाला

कार से दो मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। ड्राइविंग सीट पर बैठे कार स्वामी के शव को सीट बेल्ट काटकर बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों में पहाड़ में भी सीट बेल्ट की अनिवार्यता को लेकर खासा गुस्सा देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि कार स्वामी ने सीट बेल्ट नहीं पहनी होती तो शायद बाहर छिटकने से उनकी भी जान बच सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed