फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

33 घंटे बाद हुआ अनुसूचित जाति के युवक का अंतिम संस्कार, बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा... 

Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Dalit Boy funeral after 33 hours protest beaten by upper caste youths in dehradun
अंतिम संस्कार के लिए ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विवाह समारोह में हुई मारपीट से घायल अनुसूचित जाति के युवक का अंतिम संस्कार लंबी जद्दोजहद के बाद 33 घंटे बाद किया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। उसकी मौत के साथ ही उसका यह सपना अधूरा रह गया। 

Dalit Boy funeral after 33 hours protest beaten by upper caste youths in dehradun
अंतिम संस्कार के वक्त विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मौत से गुस्साए परिजन दोषियों और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर रविवार देर शाम तक देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में धरने पर डटे रहे। शव को लेकर सीएम आवास जाने की भनक लगते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और मामला नैनबाग पुलिस चौकी क्षेत्र का बताकर शव को लेकर रवाना हो गए। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही एससी युवक संग हुई बर्बरता की कहानी, शरीर पर थे चोट के अनगिनत निशान

Dalit Boy funeral after 33 hours protest beaten by upper caste youths in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी जाने के बजाए रात को ही शव को लेकर गांव पहुंच गई। परिजनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। सोमवार सुबह नैनबाग पहुंचे धनोल्टी एसडीएम रजा अब्बास ने परिजनों के साथ वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद दोपहर एक बजे यमुना नदी घाट पर युवक का दाह संस्कार किया गया। 

अनुसूचित जाति के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalit Boy funeral after 33 hours protest beaten by upper caste youths in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट गांव में दस दिन पहले एक विवाह समारोह में दबंगों की पिटाई से घायल जितेंद्र दास (23) निवासी बसाण गांव ने उपचार के दौरान देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में धरना देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कोरोनेशन अस्पताल में धरना दिया। पुलिस ने घटनास्थल नैनबाग क्षेत्र बताकर शव को लेकर नैनबाग निकल गए। 

विज्ञापन
Dalit Boy funeral after 33 hours protest beaten by upper caste youths in dehradun

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस शव को पुलिस चौकी ले जाने के बजाए गांव ले जाने लगी। इसका विरोध करते हुए परिजन नैनबाग में एंबुलेंस से उतर गए। बावजूद इसके पुलिस शव को लेकर गांव पहुंच गई, लेकिन गांव में शव की सुपुर्दगी लेना वाला कोई नहीं मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed