फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाडा जलालपुर बवाल: पुलिस फोर्स ने स्वामी भारती को रोका, टोल प्लाजा पर ही लोगों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठे

Thu, 21 Apr 2022 11:55 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:55 AM IST
सार

डाडा जलालपुर बवाल : ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर भीड़ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने तहसील की ओर बढ़े स्वामी भारती, पुलिस समझाने में जुटी

विज्ञापन
Dada Jalalpur ruckus, Swami Dinesh Anand Bharti arrived with huge crowd to recite Hanuman Chalisa, police Alert, hanuman janmotsav ruckus in roorkee, See photos
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

स्वामी दिनेश आनंद भारती भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव पहुंचे। भारी संख्या में ग्रामीणों को अपने साथ लेकर तहसील की ओर बढ़ते स्वामी दिनेश आनंद भारती को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। 

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। पुलिस के समझाने पर स्वामी दिनेश आनंद भारती नहीं माने। वह डाडा जलालपुर गांव से तीन-चार ट्रैक्टर ट्राॉलियों और बाइक सवार युवकों को लेकर निकले। यहां भगवानपुर टोल प्लाजा पर भारी भीड़ के साथ पहुंचे स्वामी दिनेश आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कांग्रेस विधायक ममता राकेश का पुतला फूंका।

भगवानपुर तहसील पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन भारी पुलिस फोर्स होने के चलते स्वामी टोल प्लाजा पर ही बैठ गए। यहीं पर उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने स्वामी दिनेश आनंद से वार्ता की और एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Dada Jalalpur ruckus, Swami Dinesh Anand Bharti arrived with huge crowd to recite Hanuman Chalisa, police Alert, hanuman janmotsav ruckus in roorkee, See photos
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

 स्वामी दिनेश आनंद कहा कि अगर सात दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन शुरू होगा। इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए।

Dada Jalalpur ruckus, Swami Dinesh Anand Bharti arrived with huge crowd to recite Hanuman Chalisa, police Alert, hanuman janmotsav ruckus in roorkee, See photos
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

बता दें, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव  शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के विरोध में हिंदू संगठनों की ओर से बुधवार को भगवानपुर तहसील परिसर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर पुलिस अलर्ट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dada Jalalpur ruckus, Swami Dinesh Anand Bharti arrived with huge crowd to recite Hanuman Chalisa, police Alert, hanuman janmotsav ruckus in roorkee, See photos
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

 सुरक्षा की दृष्टी से तहसील को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें...प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने जताया महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा, एसीएस राधा रतूड़ी को सीएम दफ्तर की कमान

विज्ञापन
Dada Jalalpur ruckus, Swami Dinesh Anand Bharti arrived with huge crowd to recite Hanuman Chalisa, police Alert, hanuman janmotsav ruckus in roorkee, See photos
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस दोनों समुदाय के लोगों पर नजर रखे हुए है। साथ ही रुड़की से लेकर देहात तक खुफिया विभाग अलर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed