फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF seized two crores charas in dehradun

टीचर ले जा रहा था ढाई करोड़ की नशे की खेप, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 18 Dec 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Dec 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
STF seized two crores charas in dehradun
charas - फोटो : amar ujala

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून में 50 किलो चरस बरामद की है। चरस के साथ शिक्षक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


गाड़ी की तेल की टंकी में चरस रखी गई थी। पूछताछ में पता चला है कि चरस नेपाल से लाई जा रही थी और उत्तराखंड व यूपी के इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। एसटीएफ ने तस्करों को रिस्पना के पास से गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीजीपी ने चरस पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।  
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी (एसटीएफ) पी रेणुका ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र आईआईपी के पास टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान (यूपी 40 यू 8503) बुलेरो को रोककर उसकी तलाशी की गई। तलाशी के दौरान बुलेरो में दो टंकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने तत्काल दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया

STF seized two crores charas in dehradun
charas

शक के आधार पर टंकी की तलाशी ली गई तो ओरिजनल टंकी में चरस थी। जबकि दूसरी टंकी में डीजल की सप्लाई की गई थी। एसटीएफ की टीम ने तत्काल दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान राम भुल्लन (शिक्षक) पुत्र मुल्हे निवासी ग्राम पथार कला पोस्ट ललुही शिवपुर खरीघाट बहराइच और पृथ्वीराज पुत्र शिव बालक यादव ग्राम नकहा पोस्ट बरदहा बाजार तहसील ननपारा बहराइच की रूप में हुई है।

राम भुल्लन यूपी में ही शिक्षक है। एसएसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ टीम में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश पंवार, निरीक्षक तुषार बोरा, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, आरक्षी बृजेंद्र चौहान, आरक्षी संदेश यादव, वीरेंद्र नौटियाल, महेंद्र सिंह नेगी, कैलाश नयाल, हेमंत पुरी, मोहन असवाल, कादर खान, संदीप वर्मा, दीपक चंदोला, चालक शंकर सिंह नेगी और गोविंद नेगी शामिल हैं। 

एसटीएफ ने प्रदेश में पहली बार चरस की इतनी बड़ी खेप बरामद की है। इससे पहले 16 नवंबर को तीन किलो 400 ग्राम, 4 दिसंबर को 14 किलो, 12 दिसंबर को 15 किलो 200 ग्राम, 16 दिसंबर को एक किलो 400 चरस बरामद की गई। एसटीएफ ने दो माह में कुल 84 किलो चरस बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed