फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन को छोड़ने आए भाई के लौटते वक्त सीने में दागी गोली, तस्वीरों में देखिए...

Tue, 05 Dec 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Tue, 05 Dec 2017 06:32 PM IST
Murder in buggawala roorkee
murder
रुड़की के पास बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांजा मजरा में अपनी बहन को छोड़ने आए एक युवक की किसी ने हत्या कर दी। युवक को गोली मारी गई है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Murder in buggawala roorkee
murder - फोटो : amar ujala

 युवक रविवार शाम वह घर लौट रहा था। सोमवार की सुबह खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने पर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है।
 

Murder in buggawala roorkee
murder - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार धनौरी क्षेत्र के गॉव जस्वावाला निवासी आशीष पुत्र बालेश्वर उम्र 23 वर्ष रविवार रविवार शाम को अपने रिश्तेदार को छोड़कर अपने गांव  लौट रहा था, बताया जाता है कि रात तक तक जब आशीष घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को बेहद चिंता हुई। परिजनों एव ग्रामीणों ने युबक की तलाश बुग्गावाला, बिहारीगढ़ तक कि, लेकिन रात्रि मे कोई भी।सफलता हाथ नही लगी।

विज्ञापन
Murder in buggawala roorkee
murder - फोटो : amar ujala

रात में युवक को कुछ भी पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लाम ग्रन्ट के गांव के समीप खेतो मे जा रहे ग्रामीणों को एक युवक की पीठ में गोली लगा शव मिला। शव मिलने से मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Murder in buggawala roorkee
पुलिस

सूचना पर मौके पर बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार, धनौरी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह पहुंचे। जहां युवक की पहचान आशीष कुमार के रूप मे हुई, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भिजवा दिया है। वही बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed