तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की बेटी ने परिचितों पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तांशीपुर निवासी लीलावती (80) अपनी विधवा बेटी कमलेश के साथ गांव में रह रही थी।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे कमलेेश अपने बेटी को स्कूल से लेने चली गई। इस दौरान किसी ने लीलावती की गला रेतकर हत्या कर दी। करीब तीन बजे कमलेश बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंची और मां को आवाज लगाई लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कमलेश ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला।
उसने घर के आंगन का नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। लीलावती का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि परिचितों ने प्रॉपर्टी विवाद में मां की हत्या की है