{"_id":"6306e5fc4ab1a40bfc5481a0","slug":"accused-father-wrote-on-paper-and-told-story-of-incident-to-police-live-in-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलेजे के टुकड़े का कत्ल: आरोपी पिता ने कागज पर लिखकर पुलिस को बताया हैरान करने वाला सच, बहुत प्यार करता था उसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेजे के टुकड़े का कत्ल: आरोपी पिता ने कागज पर लिखकर पुलिस को बताया हैरान करने वाला सच, बहुत प्यार करता था उसे
Thu, 25 Aug 2022 08:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Aug 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
haridwar murder
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस हैरान रह गई। दरअसल, लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर पिता ने ही ब्लेड से गला रेतकर कलेजे के टुकड़े की हत्या की थी। इसके बाद अपनी जान देने की कोशिश की, खुद भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन वह बच गया। बुधवार को पुलिस ने उसे जख्मी हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि सिडकुल थाना इलाके में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर दो साल की मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिला था। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल, ब्लेड, जूते और टी शर्ट मिली थी।
Trending Videos
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, पूछताछ में मृतक की शिनाख्त बच्ची पुत्री कुलदीप सिंह निवासी बागपत के रूप में हुई थी। छानबीन में पता चला कि कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है और वहीं फैक्टरी में काम करने वाली शबाना के साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता है।
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
मृतका कुलदीप और शबाना की संतान थी। पुलिस के मुताबिक, शबाना शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर बेटी को मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसके बाद शबाना बेटी को लेकर अपने घर बिजनौर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस पूछताछ में शबाना ने कुलदीप पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताई थी। कुलदीप के लापता होने पर पुलिस का शक गहरा गया था। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि डालूवाला गांव में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को दबोच लिया।
विज्ञापन
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
गले में घाव होने से आरोपी ज्यादा देर तक बोल नहीं सका तो उसने कागज पर लिखकर पूरी बात बताई। कहा कि वह शबाना के साथ चार साल से लिव इन में रहता था। उनकी दो साल की बेटी थी, जिसे वह बहुत प्यार करता था।