फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कोरोना : मानसिक तनाव दूर करने को संवार रहे बगिया और किचन गार्डन, तस्वीरें

Thu, 29 Apr 2021 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Apr 2021 02:29 PM IST
सार

कोरोना महामारी के चलते लाखों लोग मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं। जिनके परिवारों में लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं उन्हें अपनों की जिंदगी की चिंता सता रही है। जिन परिवारों में अभी बीमारी ने पांव नहीं पसारे हैं उन्हें बीमारी से संक्रमित होने का डर सता रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : to over come from tension people engaged their self in gardening
बागवानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में फैली कोरोना महामारी से जहां रोज लाखों लोग जानलेवा बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। हजारों लोग अपनी जिंदगी गवां रहे हैं। वहीं, कोरोना महामारी के चलते लाखों लोग मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा जिनके परिवारों में लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं उन्हें अपनों की जिंदगी की चिंता सता रही है। जिन परिवारों में अभी बीमारी ने पांव नहीं पसारे हैं उन्हें बीमारी से संक्रमित होने का डर सता रहा है। इन्हीं सब मानसिक अवसादों के बीच तमाम लोग ऐसे हैं जो खुद के साथ पूरे परिवार को तनावमुक्त रखने को लेकर न सिर्फ अपने घरों में बगिया सवार रहे हैं, वरन किचन गार्डन भी तैयार कर रहे हैं। कोरोना संकट के साथ ही लोग घर की बगिया में फूलों के साथ ही पेड़ पौधों को लगाकर अपना समय गुजारने के साथ ही खुद को तनाव मुक्त कर रहे हैं। फूलों के साथ ही पेड़ पौधों की भी मांग बढ़ी है। दून नर्सरी के संचालक अरुण कुमार बिश्नोई की मानें तो उनके पास बड़ी संख्या में लोग जीनिया, बाल्साम, कॉसमॉस, मुर्गा केस, तिलोतिया, हॉलीहॉक, पामफीना जैसे फूलों को खरीदने के साथ ही बोगनवेलिया, एकजोरा, गुलाब, तिकोना, गुड़हल क्रोटन, गार्डेनिया, एरिका पाम जैसी प्रजातियों के पौधे खरीदने आ रहे हैं। अमर उजाला संवाददाता ने जब कोरोना संकट के बीच मानसिक तनाव को दूर करने को लेकर जानकारी जुटाई तो कुछ इस अंदाज में प्रक्रियाएं मिलीं।

coronavirus in uttarakhand latest news : to over come from tension people engaged their self in gardening
बागवानी - फोटो : अमर उजाला

देश दुनिया में फैली कोरोना महामारी के चलते जबरदस्त मानसिक तनाव हो रहा है। समाचार पत्रों से लेकर टीवी चैनलों में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है उसे पढ़कर और देखकर तो यही लगता है कि स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसा लगता है कि हर एक व्यक्ति को बीमारी से दो-चार होना पड़ेगा। यही पहलू मानसिक तनाव दे रहा है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि लोग अपने को घरों के कामकाज में व्यस्त रखने के साथ ही बगिया में पूरा साथ दें। पिछले लंबे समय से प्रतिदिन घर की बगिया में दो से तीन घंटे समय देती हूं जो बड़ा सुकून दे रहा है। यह मानसिक तनाव दूर करने का बहुत बड़ा जरिया है।
- काजल ऐरी, निवासी वसंत विहार

coronavirus in uttarakhand latest news : to over come from tension people engaged their self in gardening
बागवानी - फोटो : अमर उजाला

जबसे कोरोना महामारी फैली है तब से खुद को व्यस्त रखती हूं। घर गृहस्थी संभालने के साथ ही गार्डन में पूरा समय देती हूं। जो मुझे काफी सुकून दे रहा है। पेड़ पौधे की देखभाल मानसिक सुकून देने के साथ ही आपके घर आंगन को भी बेहद खूबसूरत बनाते हैं जो आपको मानसिक तनाव से निजात दिलाता है।
- मल्लिका शुक्ला, निवासी वसंत विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : to over come from tension people engaged their self in gardening
बागवानी - फोटो : अमर उजाला

जबसे कोरोना महामारी फैली है तब से खुद को तनावमुक्त रखने को लेकर न सिर्फ खुद को व्यस्त रखता हूं, वरन पूरे परिवार को भी व्यस्त रहने की प्रेरणा देता हूं। खुद को व्यस्त रखने और मानसिक अवसादों से दूर करने का सबसे बड़ा जरिया अपने घर में ही बागवानी करना है। घर की बगिया में 100 से अधिक प्रजातियों के पेड़ पौधे हैं जिनकी सुबह शाम देखभाल करता हूं जो हमें तनाव से मुक्त करता है।
- प्रवीण टंडन, निवासी इंदिरानगर

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : to over come from tension people engaged their self in gardening
बागवानी - फोटो : अमर उजाला

देश दुनिया में जिस तरीके से कोरोना महामारी ने तांडव मचाया है उसे देखते हुए किसी भी व्यक्ति का तनावयुक्त होना लाजमी है। इन्हीं विपरीत परिस्थितियों के बीच खुद को तनाव से मुक्त करने को लेकर घर गृहस्थी के कामकाज के साथ सुबह शाम बागवानी में वह वक्त गुजारती हूं जो संकट की इस घड़ी में काफी तनाव मुक्त करता है।

- कविता बिष्ट, निवासी इंजीनियर्स एनक्लेव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed