फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में कोरोना पर ऐसे काबू पाने की कोशिश, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग, तस्वीरें...

Sat, 27 Jun 2020 06:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: Coronavirus Cases in Dehradun: Dehradun City and market closed, Road Empty, See photos
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते देहरादून में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी सरकार ने बरकरार रखी है। बंदी का ऐसा असर रहा कि शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे और सड़क पर बस पहरा देती पुलिस नजर आई।

Dehradun News: Coronavirus Cases in Dehradun: Dehradun City and market closed, Road Empty, See photos
- फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज से दो दिन नगर निगम देहरादून क्षेत्र, कंटेनमेंट जोन, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद क्षेत्र बंद किया गया है। शहर में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। 

Dehradun News: Coronavirus Cases in Dehradun: Dehradun City and market closed, Road Empty, See photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बंदी के दौरान केवल पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली हैं। हालांकि बेकरी और होम डिलीवरी सेवा भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: Coronavirus Cases in Dehradun: Dehradun City and market closed, Road Empty, See photos
- फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शराब के ठेके, बैंक, सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी कार्यालय बंद रखे गए हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन और एंबुलेंस को छोड़कर अन्य वाहन बंद रहेंगे। कई जगह एटीएम भी बंद रहे।

विज्ञापन
Dehradun News: Coronavirus Cases in Dehradun: Dehradun City and market closed, Road Empty, See photos
- फोटो : अमर उजाला

डीएम का कहना है कि इस व्यवस्था को लागू किए करीब एक महीना होने वाले है। सैनिटाइजेशन के बाद इसका काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अभी अगले आदेशों तक इस व्यवस्था को लागू रखा जाएगा। इस दौरान नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत की ओर से वार्डों को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, बेवजह सड़क पर निकलने वाले लोगों को भी पुलिस ने रास्ते में रोककर लौटा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed