फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना बनाते वक्त स्कूल में फटा कुकर, रसोइए सहित कई छात्राएं झुलसीं, तस्वीरें...

Tue, 20 Sep 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी Updated Tue, 20 Sep 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
cooker blast in tiuni school
cooker blast

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लाखामंडल में प्रेशर कुकर फटने से छह छात्राएं और रसोइया झुलस गए। तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें दून अस्पताल रेफर किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम रविनाथ रमन ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह को पद से मुक्त कर दिया है।


 

cooker blast in tiuni school
cooker blast

सहायक अध्यापक गोपाल मिस्त्री प्रधानाचार्य का कार्यभार देखेंगे। डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रेमलाल ने स्कूल का दौरा कर घटना की जानकारी ली। घटना सुबह करीब 08.40 बजे की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मेस में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस कारण छात्राएं नाश्ते के लिए किचन में गई हुई थीं।
 

cooker blast in tiuni school
cooker blast

वहां दोपहर के भोजन के लिए प्रेशर कुकर में दाल पकाई जा रही थी। जब छात्राएं नाश्ता कर रहीं थी, उसी दौरान कुकर फट गया। इससे छह छात्राओं और रसोइया पर उबलती हुई दाल गिर गई और उनके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में सभी को 108 एंबुलेंस सेवा से नौगांव (उत्तरकाशी) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
cooker blast in tiuni school
cooker blast

जहां हालत गंभीर होने पर कक्षा नौ में पढ़ने वाली छोटू चौहान उर्फ शर्मिला, पूजा और वर्षा को प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया गया जबकि, कक्षा नौ में पढ़ने वाली पिन्नी, दीपिका और कक्षा सात में पढ़ने वाली रविना, रसोइया शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रथम दृष्टया प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। छात्राओं को किचन में नाश्ता परोसा जाना किसी भी स्तर से सही नहीं है। जिलाधिकारी ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। विस्तार से जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। 
-प्रेमलाल, एसडीएम चकराता 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed