चाय में कॉफी का मजा। सुनने में यह भले ही अटपटा लगे लेकिन ‘कॉफी लीफ टी’ ने यह संभव कर दिखाया है। इतना ही नहीं यह आपके शरीर में तेजी से फैलने वाली इन तीन बमारियों को भी हमेशा के लिए छूमंतर कर देगी। यही नहीं इसके और भी फायदे मिलेंगे।
ऐसी चाय जिसमें मिलेगा कॉफी का मजा, इन 3 बीमारियों का है रामबाण इलाज, गजब के फायदे मिलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की यह किस्म गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के संस्थापक सदस्य डॉ. बीसी सैनी ने ऊधमसिंह नगर में विकसित की है। इसमें कॉफी के सभी गुण मौजूद हैं। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) रुड़की ने भी कर दी है। डॉ. सैनी ने रुद्रपुर के प्रीति विहार के प्रगतिशील किसान कुलवीर सिंह के चिमनी फार्म में फसल तैयार की है।
सैनी ने बताया कि दक्षिण भारत की पहाड़ियों की जलवायु के अनुसार खेत का वातावरण तैयार किया गया। चाय की पौध आम के पेड़ों के नीचे रोपी गई ताकि तापमान 10-25 फीसदी के बीच रहे। आर्द्रता 60 फीसदी रखी गई। सिंचाई नियमित तौर पर की गई। छह माह बाद पौधे तैयार हो गए। इनकी पत्तियों को सुखाकर चाय तैयार की गई। एक बार पौधा तैयार होने के बाद 50 साल तक चल सकता है। डॉ. सैनी ने इस चाय को वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ‘कॉफी लीफ टी’ नाम दिया है।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने भी लगाई मुहर
डॉ. सैनी ने एफएसएसएआई रुड़की स्थित लैब में चाय का परीक्षण कराया। जांच के बाद एफएसएसएआई ने इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताया है। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक इस चाय में रेयर एंटी ऑक्सीडेंट मैंजीफेरल भी है, जो इसे बाजार में मिलने वाली दूसरी चाय से अलग बनाता है।
चाय पीने के नहीं बनेंगे आदी
भारत में आमतौर पर पाई जाने वाली कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है इससे इसके आदी होने का खतरा है। इस चाय में सिर्फ 6.6 प्रतिशत कैफीन है जो लो कैफीन है इससे आदी होने का खतरा नहीं है।
चाय में ये हैं तत्व
लो कैफीन, रेयर एंटी ऑक्सीडेंट मैंजीफेरल, क्लोरीजिनिक एसिड, नाइट्रिक ऑक्साइड
इन बीमारियों में हैं फायदेमंद
चाय में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर, शुगर, कॉलेस्ट्रोल, मोटापा को नियंत्रित करने में बेहद मददगार है। बाजार में मिलने वाली अन्य चाय के मुकाबले ज्यादा कारगर और सस्ती है।
पांच फ्लेवर में है उपलब्ध
चाय वर्तमान में अदरक-तुलसी, इलायची-लौंग, लेमन, दालचीनी, साधारण चाय फ्लेवर में उपलब्ध है।