दून घाटी में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात बादल आफत बनकर बरसे। विभिन्न स्थानों पर नदी में बहने और मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग लापता हैं। हालांकि मौठ नदी में दो पुराने शव भी मिले हैं। प्रशासन ने 13 की मौत, तीन घायल और 13 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। जिले में 11 नदियां उफान पर आने से 13 पुल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 62 सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बंद हो गईं।
दून घाटी में प्रकृति का कहर: रात सोए, सुबह दिखा खौफनाक मंजर; घर-सड़कें बहीं, 17 जिंदगियां हुईं दफन, तस्वीरें
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:14 PM IST
सार
Dehradun Cloudburst News: देर रात तेज बारिश के बाद शहर भर में तबाही मची। सुबह हालात बुरे दिखे। आपदा में कई लोगों की जान चली गई और कई घर मकान भी तबाह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन