{"_id":"6ac4099fd74f4bfc460d42ed","slug":"minister-rekha-arya-takes-a-tough-stance-on-the-aangan-milan-abhiyan-dehradun-news-c-5-1-drn1080-1083435-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आंगन मिलन अभियान पर सख्त हुईं मंत्री रेखा आर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आंगन मिलन अभियान पर सख्त हुईं मंत्री रेखा आर्या
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहे आंगन का मिलन अभियान को लेकर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
बैठक में अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संचालित करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से 13 हजार से अधिक केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। मंत्री आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आंगन का मिलन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति, किशोरियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम है। रेखा आर्या ने कहा, सात अक्तूबर अभियान की अंतिम तिथि है। जिन जिलों में अभी कार्यक्रम आयोजित होना बाकी है, वहां अभियान में तेजी लाई जाए और शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की शत-प्रतिशत गूगल मैपिंग पूरी करने के निर्देश भी दिए, ताकि आयोजन स्थलों और अभियान की प्रगति का प्रभावी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके। बैठक में अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंसीलाल राणा सहित सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।